Premanand Ji Maharaj: सावधान अंडा खाने वालों, प्रेमानंद जी महाराज ने दी चेतावनी, जानकार आपके उड़ जायेंगे होश

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने अंडा खाने वालों के लिए कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्हे जानकर और सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। आइये जानते हैं ऐसा क्या कहा प्रेमानंद जी ने।

Update:2023-08-19 07:29 IST
Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj: वृन्दावन के प्रेमानंद जी महाराज अपने भक्तों को कई ज्ञान की बातें बताते आएं हैं जिससे प्रेरणा लेकर उनके भक्त भी सद् मार्ग पर चलते हैं। महाराज जी ने हमेशा से अपने परिवार में आध्यात्मिक माहौल देखा। वो महेज़ 13 वर्ष की उम्र में अपने परिवार को त्याग कर माँ गंगा के किनारे आकर अपना जीवन बिताने लगे थे। वहीँ उन्होंने माँ गंगा को ही अपनी दूसरी माँ भी माना। ऐसे में महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने अंडा खाने वालों के लिए कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्हे जानकर और सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। आइये जानते हैं ऐसा क्या कहा प्रेमानंद जी ने।

प्रेमानंद जी महाराज ने अंडा खाने वालों को दी चेतावनी

अगर आप भी अंडा खाने का शौक रखते हैं और मांस मदिरा आपको बेहद पसंद है तो आपको ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ना चाहिए। दरअसल प्रेमानंद जी महाराज ने अंडा खाने वालों को विशेष रूप से कुछ बताएं बताई हैं। उनके अनुसार अगर आप अंडे को ये समझ के खाते हैं कि ये शाकाहारी है तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है। महाराज जी ने कहा कि अंडे मं भी जीवन होता है। उसे जो मनुष्य खाता है वो निश्चित रूप से पाप का भागीदार है और उसे इसकी सजा भी जल्द मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने मांस और मदिरा का सेवन करने वाले लोगों को भी चेताया और कहा कि अगर आप इन सभी चीज़ों का सेवन करते हैं तो आप सतर्क हो जाइये आपको आपने इन कर्मों की सजा ज़रूर मिलेगी।

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि महज़ पेट पालन के लिए अपनी जीव्ह्या के स्वाद के लिए अगर आप किसी जीव की हत्या कर देते हैं तो आपसे बड़ा पापी कोई दूसरा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि अंडा खाओ, अंडा खाने में कोई पाप नहीं है तो आप सभी गौर से सुन लें कि अगर उसको कुछ समय के लिए रख दिया जाये तो उसमे से जीव निकलेगा कि नहीं? अंडा अपने समय पर फूटेगा और उसमे से जीव भी निकलेगा। उसमे भी जीव है जो जीव मनुष्य में है वही जीव पशु और पक्षियों में भी है। जो उस जीव को भूनता है काटना है उन्हें नुक्सान पहुँचता है। शास्त्र कहता है कि ऐसे मनुष्यों को कुम्भी पाक नर्क में जाना पड़ेगा। फिर उन्हें बड़े बड़े खोलते हुए तेल में पकोड़े की तरह डाल दिया जाता है। लेकिन मारा नहीं जायेगा क्योकि मरना होगा तो दो मिनट में भूना जायेगा और निकल लिया जायेगा लेकिन मरना नहीं है। उसी कढ़ाई में जिसमे खोलता तेल है उसी में आपको खेलते रहना होगा।

Tags:    

Similar News