Priyanka And Nick Story: सुबह-सुबह प्रियंका के साथ ऐसी हरकत करते हैं निक...

Nick And Priyanka Story: निक और प्रियंका अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को देखकर लोगों को लगता है कि उनका पार्टनर भी ऐसा ही होना चाहिए।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-18 06:57 GMT

Priyanka And Nick (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Chopra-Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2018 में हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी। तब से ही दोनों पावर कपल के रूप में देखे जाते हैं। दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है, जिसके लिए इस जोड़ी को काफी ज्यादा आलोचना भी मिली थी। लेकिन अपने प्यार से कपल ने ये साबित कर दिया है कि प्यार में उम्र की सीमा नहीं होती। निक और प्रियंका (Nick And Priyanka) अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों के बीच की कमेस्ट्री अक्सर लोगों का दिल जीत लेती है। लेकिन निक की एक ऐसी आदत है, जिसके लिए प्रियंका को उनपर प्यार भी आता है और वह इरिटेट भी हो जाती हैं।

प्रियंका को इरिटेट करती है निक की ये आदत

निक (Nick Jonas) अपनी पत्नी प्रियंका से काफी ज्यादा प्यार करते हैं, जो कि तस्वीरों में भी साफ झलकता है। सिंगर सोशल मीडिया पर भी अक्सर प्रियंका (Priyanka Chopra) पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। लेकिन उनकी एक आदत प्रियंका को परेशान कर देती है। जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि सुबह-सुबह निक जोनस को उनका चेहरा देखना पसंद है। ऐसे में वह सुबह उठते ही प्रियंका को अपने सामने बिठा लेते हैं और एकटक घूरते रहते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियंका का कहना था कि उसे रोजाना उठकर मेरा चेहरा देखना पसंद है। मैं उससे कहती हूं कि कम से कम मुझे मस्कारा और मॉइश्चराइजर लगा लेने दो। मेरा चेहरा और आंखें बिल्कुल नींद में होती हैं। लेकिन निक मुझे बस एकटक देखते रहता है। मुझे भी ये अच्छा लगता है, क्योंकि आप भी चाहते हैं आपका पति कुछ ऐसा करे। आपको प्यार करे, आपकी केयर करे। लेकिन मुझे ये थोड़ा अजीब भी लगता है। प्रियंका का कहना था कि निक की इस आदत से उन्हें खीझ आ जाती है।

2018 में रचाई थी शादी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका अपने पति के साथ लॉस एंजेलिस में जाकर बस गई हैं। दोनों की अब एक बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) है। मालती का जन्म 15 जनवरी, 2022 को हुआ था। वह प्रियंका और निक की पहली संतान हैं।

Tags:    

Similar News