Priyanka Gandhi-Robert Vadra Net Worth: प्रियंका और रॉबर्ट में कौन कितना अमीर, यहां जानें कुल संपत्ति

Priyanka Gandhi Total Net Worth: 52 साल की प्रियंका गांधी ने अपनी संपत्ति की जानकारी चुनाव आयोग को दी है। आइए जानें उनकी और उनके पति की कुल नेटवर्थ।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-25 07:30 IST

Priyanka Gandhi-Robert Vadra (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Priyanka Gandhi Net Worth: 52 साल की प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपना पहला चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। बीते दिन उन्होंने केरल की वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Seat) के लिए अपना नामांकन पत्र (Priyanka Gandhi Nomination) दाखिल कर दिया है। ये सीट उनके बड़े भाई और यूपी के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफे के बाद खाली पड़ी है। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका इस सीट के लिए चुनावी मैदान में हैं। आइए जानें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की कुल संपत्ति के बारे में।

कितनी है प्रियंका गांधी की कुल संपत्ति (Priyanka Gandhi Total Net Worth 2024)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपमें से बहुत लोग सोच रहे होंगे कि ये प्रियंका गांधी का पहला चुनाव (Priyanka Gandhi First Election) कैसे हो सकता है तो बता दें कि वह राजनीति में तो बीते 25 सालों से एक्टिव हैं, लेकिन अब तक किसी चुनाव में बतौर उम्मीदवार हिस्सा नहीं लिया है। वह अपनी पार्टी के लिए हमेशा जमकर चुनाव प्रचार करती नजर आई हैं। इस बार वह न केवल जनता का भरोसा जीतने बल्कि वोट हासिल करने के लिए भी लड़ाई लड़ेंगी।

चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति (Priyanka Gandhi Ki Sampatti) की भी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, राहुल गांधी की छोटी बहन के पास कुल 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। प्रियंका ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उनके पास 52,000 रुपये नकद, 4.27 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। प्रियंका गांधी पर 15.75 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रियंका गांधी की सालाना आय 46.39 लाख रुपये (Priyanka Gandhi Income) रही।

एफिडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने तीन बैंक खातों करीब 3.60 लाख रुपये जमा कर रखा है। इसके अलावा उन्होंने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है। उनके पास करीब 2.24 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड्स हैं। इसके अलावा दिल्‍ली के पास गांव सुल्‍तानपुर महरौली में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि योग्य भूमि है, जिसमें राहुल गांधी का भी हिस्सा है।

प्रियंका गांधी का घर कहां है (Priyanka Gandhi Address)

उनका वर्तमान एड्रेस- नंबर 80, ब्‍लॉक जी, सुजन सिंह पार्क, नई दिल्‍ली है। इसके अलावा प्रियंका गांधी के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपये का आवासीय भवन भी है। कार की बात करें तो प्रियंका के पास होंडा सीआरवी कार (Priyanka Gandhi Car) है, जिसे उनके पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने गिफ्ट में दी थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियंका गांधी के पति के पास है कितनी संपत्ति (Priyanka Gandhi Husband Robert Vadra Net Worth)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) उनसे काफी ज्यादा अमीर हैं। वह पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके पास कुल 65.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें उनकी 37.91 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 27.64 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। रॉबर्ट वाड्रा का इनकम सोर्स किराया, व्यापार, ब्याज, निवेश व कुछ अन्य स्रोत हैं।

Tags:    

Similar News