Raksha Bandhan Gift Ideas: इस बार बहन को दें यूनिक गिफ्ट, रक्षाबंधन को बनाएं स्पेशल

Raksha Bandhan 2024 Gift: रक्षाबंधन पर अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि बहन को क्या गिफ्ट दें तो इन गिफ्ट आईडियाज को ट्राई कर सकते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-19 10:25 GMT

Raksha Bandhan (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas Under Budget: रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिसके लिए भाईयों-बहनों की एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना नहीं होता है। यह पर्व भाई और बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है। हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) मनाया जाता है। इस त्योहार पर जहां बहनों को कौन सी राखी खरीदे इसकी चिंता सताती है तो वहीं, भाई गिफ्ट को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इस साल बहन को क्या तोहफा दिया जाए। अगर आप भी सोच रहे हैं कि बहन के लिए इस बार क्या गिफ्ट (Raksha Bandhan Unique Gifts) लें तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। क्योंकि हम आपको राखी के लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज बताने जा रहे हैं।

रक्षाबंधन 2024 डेट और मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024 Date And Subh Muhurat)

इससे पहले जान लें कि इस साल रक्षाबंधन का पावन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। बात करें शुभ मुहूर्त की तो इस दिन दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 8 मिनट तक राखी का मुहूर्त है।

बहनों के लिए राखी गिफ्ट आइडियाज (Raksha Bandhan Gifts For Sisters)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राखी के लिए अपनी बहन के लिए गिफ्ट आप उसकी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। यहां हम आपको कुछ यूनिक आइडियाज देने जा रहे हैं।

1- हेयर स्टाइलिंग टूल्स

अगर आपकी बहन को हेयर स्टाइल का शौक है तो उन्हें कोई हेयर ड्रायर, कर्लर, स्ट्रेटनर जैसे हेयर स्टाइलिंग टूल (Hair Styling Tools) दे सकते हैं। इसके अलावा आप ऑल इन वन हेयर स्टाइलिंग टूल भी बहन के लिए खरीद सकते हैं। ये उन्हें वाकई खुश कर सकते हैं।

2- बुक्स

अगर आपकी बहन को बुक्स (ooks) पढ़ने का शौक है तो उन्हें उनके मनपंसदीदा ऑथर की बुक गिफ्ट कर सकते हैं। या फिर उन्हें Kindle भी दे सकते हैं। इसमें किताबों का बढ़िया कलेक्शन होता है। जिसके लिए आापकी बहन आपको थैंक यू बोलते नहीं थकेगी।

3- गिफ्ट हैंपर

अगर आप अपनी बहन की पसंद से अच्छी तरह से वाकिफ हैं तो आप उन्हें एक गिफ्ट हैंपर (Rakhi Gift Hamper For Sister) दे सकते हैं। इसे आप पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। इसमें उनके काम आने वाली और फेवरेट चीजें रख सकते हैं। या फिर कोई ऐसी चीज जिससे आपके बचपन की यादें ताजा हो।

4- स्मार्टवॉच या स्मार्टफोन

रक्षाबंधन पर आप उन्हें नया स्मार्टवॉच (Smartwatch) या स्मार्टफोन (Smartphone) गिफ्ट कर सकते हैं। अक्सर भाई, बहन के लिए अपने इमोशन नहीं दिखा पाते। ऐसे में इस गिफ्ट से उन्हें एहसास होगा कि आप उनकी पसंद और जरुरतों का ख्याल रखते हैं।

5- जूलरी

हर लड़की को जूलरी पसंद होती है। जरूरी नहीं कि आप उन्हें रियल गोल्ड, डायमंड और सिल्वर की ही जूलरी दें। बल्कि आप उन्हें आर्टिफिशियल जूलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे कि ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, पेंडेंट, रिंग्स आदि। हालांकि अगर आपका बजट हो तो आप रियल जूलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं।

6- ट्रिप प्लान

आप अपनी बहनों और फैमिली संग एक ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। जहां आपको अपने Siblings के साथ नई मेमोरीज बनाने का मौका मिलेगा और ये गिफ्ट भी बहन को काफी अच्छा लगेगा।

Tags:    

Similar News