राखी स्पेशलः ड्राइंग रूम को दें ऐसा स्पेशल टच, सब रह जाएं दंग

त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। इसमें लोग सजने संवरने के साथ अपने घरों को भी अलग लुक देने में लगते है। तो चलिए इस फेस्टिव सीजन जिसमें सबसे पहले रक्षा बंधन आ रहा है। आपके पास दो –तीन का समय है। अपने घर के ड्रांग रुम में  राजस्थानी छंटा बिखेरे।

Update: 2020-07-30 13:37 GMT
ड्रॉइग रुम सजावट

जयपुर : त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। इसमें लोग सजने संवरने के साथ अपने घरों को भी अलग लुक देने में लगते है। तो चलिए इस फेस्टिव सीजन जिसमें सबसे पहले रक्षा बंधन आ रहा है। आपके पास दो –तीन का समय है। अपने घर के ड्रांग रुम में राजस्थानी छंटा बिखेरे। अपनी रंग बिरंगी संस्कृति और लोक कलाओं के हिसाब से राजस्थान पूरे भारत में एक अलग स्थान रखता है। यहां की हस्तकला पर स्थानीय क्षेत्र का प्रभाव साफ दिखता है।

यह पढ़ें...बकरीद पर लगा ग्रहण: लेकिन आप इस तरह मनाएं त्योहार, पढ़ें पूरी खबर

 

हर एक जगह की हस्तकला विविधता लिये हुए होती है। अगर ड्राइंग रूम को विंटेज लुक देना चाहते हैं तो राजस्थानी हस्तशिल्प से सजाना एक बेहतर विकल्प है। जानते हैं राजस्थान की कुछ विशेष हैंडीक्राफ्ट्स...

 

 

 

बस्सी,चित्तौड की काष्ठ कला लकड़ी पर कलाकारी करके बहुत ही सुन्दर फर्नीचर बनाया जाता है। आप यहां के सेन्टर टेबल, दीवान को अपने ड्राइंग रूम में रख सकते हैं।

 

ब्लू पॉटरी चीनी मिट्टी के बर्तनों पर कलाकारी ब्लू पाटरी कही जाती है। इसमें पॉट्स का रंग अधिकतर नीला होता है।अगर आपको ब्लू पाटरी की शापिंग करनी है तो आप जयपुर से कर सकते हैं।

यह पढ़ें...बस 5 का इंतजार: विदेश में भी गूंजेगा ‘जय श्री राम’, दिखाई जाएगी भव्य तस्वीरें

 

 

मोलेला की टैराकोटा राजस्थान के राजसमंद नाथद्वारा के आस पास की यह कला आज देश विदेश में काफी पसंद की जाती है। मिट्टी की ये मूर्तियाँ छोटे आकार में होती हैं जिन्हें आप दीवार पर भी टांग सकते हैं।

बणी-ठणी यह तस्वीर के रूप में मिलती हैं जिससे आपके ड्राइंग रूम में एक रॉयल टच आ जायेगा राजस्थान के अजमेर के पास किशनगढ से शुरू हुई इस शैली में एक महिला जो अपना घूंघट पकड़े खडी है, बहुत प्रसिद्ध हुई है।

 

पिछवाई पेंटिंग पिछवाई कपड़े के ऊपर पेंटिंग को बोला जाता है। सामान्यतया इसमें भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित चित्र बनाये जाते हैं। फ्रेम किये हुए ये चित्र बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News