Dosa Recipe: घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल डोसा, 10 स्टेप में सीखें बनाने का तरीका

Dosa Recipe: अगर आपको डोसा बनाना कठिन लगता है तो इस रेसिपी को जरूरी ट्राई करें। इस आसान रेसिपी के जरिए आप रेस्टोरेंट स्टाइल डोसा घर पर ही बना सकते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-24 06:00 GMT

Dosa (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Restaurant Style Dosa Recipe: डोसा एक पॉपुलर साउथ इंडियन डिश (South Indian Dish) है, जो न केवल साउथ बल्कि इंडिया के हर हिस्से में खाना पसंद किया जाता है। यहां तक कि कई अन्य देशों में भी डोसा को मेन्यू में शामिल किया जा रहा है। डोसा एक ऐसी चीज है, जिसे लोग ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों टाइम खा सकते हैं। वैसे तो डोसा में भी कई सारी वैरायटी आज के टाइम पर उपलब्ध है, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है प्लेन डोसा और मसाला डोसा। आज हम आपके साथ प्लेन डोसा बनाने की रेसिपी (Plain Dosa Recipe) शेयर करने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट स्टाइल डोसा घर में ही बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं डोसा (How To Make Dosa At Home)।

डोसा बनाने की आसान रेसिपी (Easy Dosa Recipe In Hindi)

चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि प्लेन डोसा बनाने के लिए हमें कौन-कौन सी सामग्री चाहिए होगी।

सामग्री-

3 कप चावल, 1 कप उड़द की दाल, 1/2 टी स्पून मेथी दाना और स्वादानुसार नमक। इसके अलावा थोड़ा तेल या बटर डोसा को पकाने के लिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विधि-

1- सबसे पहले उड़द दाल, चावल और मेथी दाने को दो बार अच्छी तरह धुल लें और पानी डालकर सभी चीजों को 4 से 5 घंटे के लिए ढककर भिगो दें।

2- जब ये सभी चीजें भीग जाएं तो सारा पानी निकाल दें और भीगी हुई सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर या ब्लेंडर में डालकर पीस लें। ध्यान रहे आपको एक स्मूद बैटर तैयार करना है।

3- बैटर को थोड़ा पतला करने के लिए पानी एड कर सकते हैं। फिर इसमें करीब 2 टीस्पून नमक डाल दें।

4- अब इस बैटर को एक गहरे बर्तन में निकाल लें। इस बैटर को आपको रातभर के लिए Ferment होने के लिए रखना है। इससे डोसा बेहद अच्छे और क्रिस्पी बनते हैं।

5- डोसा के बैटर को 8 से 9 घंटे या उससे अधिक समय के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें।

6- फर्मेंट हुए बैटर को अच्छी तरह मिला लें। अगर ये ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसे पतला करने के लिए थोड़ा सा पानी एड कर सकते हैं।

7- अब आपको लोहे का तवा गरम करना है। जब तवा गरम हो जाए तो ब्रश की मदद से उस पर तेल लगाएं।

8- जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो पानी छिड़के और एक करछुल की मदद से इस पर बैटर डालकर फैलाएं। इस दौरान आंच को धीमी से मध्यम रखें।

9- डोसे को फैलाने के बाद किनारों पर थोड़ा तेल डाल दें। फिर इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं।

10- जब बेस अच्छी तरह से पक जाएगा तो पैन से अलग हो जाएगा। इसे फोल्ड करते हुए एक प्लेट में निकाल लें।

11- अपने प्लेन डोसे को आप चटनी, सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News