Rohit Sharma Luxurious House: इस आलीशान घर में परिवार संग रहते हैं रोहित शर्मा, अंदर से बेहद शानदार

Rohit Sharma House Photos: रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा शर्मा के साथ मुंबई के पॉश इलाके में बेहद आलीशान घर में रहते हैं। जो अंदर से बेहद खूबसूरत है।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-26 04:46 GMT

Rohit Sharma Luxurious House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rohit Sharma Luxurious House: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम इंडिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स (India's Richest Cricketers) में शामिल है। खिलाड़ी अपने खेल के अलावा अपनी लाइफस्टाइल (Rohit Sharma Lifestyle) को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। ‘हिटमैन’ अपने परिवार के साथ मुंबई के एक आलीशान घर में रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रोहित शर्मा का ये खूबसूरत घर कहां है और इसकी कीमत क्या है। साथ ही बताएंगे कि टीम इंडिया के कैप्टन के पास कितने करोड़ों की संपत्ति है।

रोहित शर्मा का घर (Rohit Sharma House Inside Photos)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हिटमैन रोहित शर्मा अपनी पहचान भारत के साथ ही दुनियाभर में रखते हैं। अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए मशहूर रोहित शर्मा एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बचपन के दिनों में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है। लेकिन आज के समय में वह ऐशो आराम वाली आलीशान जिंदगी जीते हैं। रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा शर्मा के साथ मुंबई के पॉश इलाके में बेहद आलीशान घर में रहते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रोहित शर्मा का यह घर मुंबई (Mumbai) के वर्ली इलाके में अहुजा टावर्स की 29वीं मंजिल (Rohit Sharma House Address) पर स्थित है। इस घर को उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। उसी साल उन्होंने रितिका सजदेह संग शादी रचाई थी। रोहित शर्मा का घर 6,000 वर्ग फीट में फैला है। इस घर में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं, जो इस घर को आलीशान बनाती हैं। खिलाड़ी के घर से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें रोहित शर्मा के घर की कीमत की तो 6000 स्क्वायर फीट में बने इस घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये (Rohit Sharma House Price) है। इसके अलावा रोहित के पास हैदराबाद में भी एक हवेली है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

रोहित शर्मा नेटवर्थ (Rohit Sharma Net Worth In Rupees)

रोहित शर्मा का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है, जिनकी ब्रांड वैल्यू काफी अधिक है। रोहित बीसीसीआई, IPL के अलावा सोशल मीडिया, ब्रांड्स एंडोर्समेंट, एड्स से तगड़ी कमाई करते हैं। बीसीसीआई द्वारा उन्हें 7 करोड़ रुपये और मुंबई इंडियंस की ओर से 16 करोड़ रुपये सैलरी (Rohit Sharma Salary) के तौर पर मिलते हैं। बात करें उनकी कुल संपत्ति की तो हिटमैन की नेटवर्थ कुल 214 करोड़ रुपये है।

Tags:    

Similar News