Dimple Yadav Saree Brand: इतनी महंगी साड़ियां पहनती हैं डिंपल यादव, कलेक्शन में डिजाइनर साड़ियां भी

Dimple Yadav Saree Price: यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव अक्सर अपनी खूबसूरती और सादगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-17 12:17 IST

Dimple Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dimple Yadav Saree Brand: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी (Akhilesh Yadav Wife) और यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (MP Dimple Yadav) अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने राजनीतिक मामलों के अलावा वह अपनी खूबसूरती और सादगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन डिंपल सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती हैं। उन्हें हमेशा ही साड़ी में सिंपल अंदाज में देखा जाता है और ये कहना गलत नहीं होगा कि इतनी सादगी के बाद भी वह बला की खूबसूरत लगती हैं। इसीलिए उनका नाम देश की सबसे खूबसूरत सांसद (India's Beautiful MP) में भी शामिल किया जाता है।

डिंपल यादव 46 साल (Dimple Yadav Age) की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस को देखने के बाद कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। डिंपल केवल अपने घर की शादी-पार्टी के दौरान ही खूब सजी-धजी नजर आती हैं। इसके अलावा वह संसद हो या डेली लाइफ सिंपल साड़ी पहने ही देखी जाती हैं। आइए जानते हैं डिंपल किस ब्रांड की और कितनी महंगी साड़ी पहनती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सपा सांसद डिंपल यादव की साड़ी की कीमत (Dimple Yadav Sarees Price)

लोकसभा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) की लगभग सभी साड़ियां प्लेन और कॉटन की ही होती हैं। वह ज्यादातर हल्के रंग की हैंडलूम की साड़ी पहने नजर आती हैं। बड़े-बड़े इवेंट्स में भी डिंपल अपनी हैंडलूम की साड़ी पहनकर पहुंचती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लेकिन ऐसा नहीं है कि डिंपल यादव के पास केवल सिंपल और हैंडलूम साड़ियां ही हैं, बल्कि उनके साड़ियों के कलेक्शन में डिजाइनर साड़ियां (Dimple Yadav Designer Saree) भी शामिल हैं। वह घर के शादी-ब्याह और त्योहार के मौके पर बड़े से बड़े डिजाइनर की साड़ी पहन चुकी हैं। इसमें भारत के जाने माने डिजाइनर सब्यसाची का नाम भी शामिल है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हाल ही में उन्हें अंबानी परिवार की शादी में भी खूबसूरत डिजाइनर साड़ी में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेसेस को भी फेल कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, उनकी साड़ियों की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये में होती है।

Tags:    

Similar News