Shivpal Singh Yadav Cars: अखिलेश के चाचा इस लग्जरी कार की करते हैं सवारी, जानें शिवपाल का कार कलेक्शन

MLA Shivpal Singh Yadav Car Collection: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव यूपी के अमीर नेताओं में शामिल हैं। आलीशान जिंदगी जीने वाले शिवपाल लग्जरी कार की सवारी करते हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-19 10:35 IST

Shivpal Singh Yadav (फोटो साभार सोशल मीडिया)

Shivpal Singh Yadav Car Collection: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी लाइफस्टाइल (Shivpal Singh Yadav Lifestyle) की भी आए दिन बातें होती रहती हैं। हो भी क्यों न, आखिर वो उत्तर प्रदेश के दिग्गज और अमीर नेताओं में जो शामिल हैं। सपा संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे भाई और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा आलीशान बंगला, लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं उनके पास कौन-कौन सी कारें हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

शिवपाल सिंह यादव क्या हैं (Shivpal Singh Yadav Kya Hain)

सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा (Akhilesh Yadav Chacha) शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। साथ ही वर्तमान समय में इटावा जिले (Etawah) की जसवन्तनगर विधानसभा सीट से विधायक (Jaswantnagar MLA) हैं। वह 1996 से अब तक इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शिवपाल सिंह यादव नेटवर्थ (Shivpal Singh Yadav Net Worth 2024 In Rupees)

बात करें शिवपाल सिंह यादव के नेटवर्थ (Shivpal Singh Yadav Net Worth) की तो उनके पास करीब 11.77 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। उन्होंने 2022 में हुए इलेक्शन के दौरान चुनाव आयोग को हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। उनकी संपत्ति में उनके देहरादून और लखनऊ में स्थित आलीशान घर (Shivpal Singh Yadav House) भी शामिल हैं। शिवपाल अपने पास एक राइफल और एक डबल बैरल भी रखते हैं।

अपनी कमाई का जरिया उन्होंने रिम्युनरेशन, भवन किराया, कृषि आय और ब्याज से मिलने वाली रकम को बताया था। शिवपाल से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी सरला यादव (Sarla Yadav) हैं, जो कि दो कंपनियों में डायरेक्टर हैं और एक पेट्रोल पंप चलाती हैं।

शिवपाल सिंह यादव का कार कलेक्शन (Shivpal Singh Yadav Cars List)

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल के पास वैसे तो कम ही कार हैं। लेकिन उनके गैराज में एक ऐसी कार खड़ी, जो उनकी शान में चार चांद लगाती है। इस कार का नाम है रेंज रोवर, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास एक पजेरो कार भी है, जिसे उन्होंने 2004 में खरीदा था।

Tags:    

Similar News