Sawan 2024 Shivling Puja: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीज़ें, सभी मनोकामना होगी पूरी

Sawan 2024 Shivling Puja: सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्त मंदिरो में अपनी मनोकामना पूरी करने और महदेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, बेर, मदार का फूल आदि समर्पित करते हैं।

Newstrack :  Network
Update:2024-07-07 10:30 IST

Sawan 2024 Shivling Puja (Image Credit-Social Mredia)

Sawan 2024 Shivling Puja: सावन का महीना भगवान् शिव को समर्पित है वहीँ सोमवार को भी भोलेनाथ का दिन माना जाता है। ऐसे में सावन के सोमवार का महत्त्व काफी ज़्यादा हो जाता है। इस महीने लोग हर सोमवार को शिवजी का व्रत रखते हैं जिससे महादेव जल्दी प्रसन्न हों और उनपर सदा अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। इतना ही नहीं सावन के इन सोमवार को शिवलिंग पर अगर कुछ विशेष चीज़ आप अर्पित करते हैं तो भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। आइये जानते हैं आपको सावन में क्या चीज़ें चढ़ानी चाहिए।

सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीज़ें 

सावन में शिवलिंग पर विशेष चीज़ें अर्पित की जाती हैं साथ ही ऐसी मान्यता है कि इससे जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। साथ ह वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है। आइये आज आपको बताते हैं कि शिवलिंग पर क्या अर्पित करने से क्या लाभ होता है।

सावन का पावन महीना इस साल 22 जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो रहा है ये पूरा महीना डिवॉन के देव महादेव को समर्पित है। इस महीने भगवान् शिव के साथ साथ उनके पूरे परिवार की आराधना की जाती है। जिससे साधक की सभी मनोकामना को भोलेनाथ पूरी करते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान् शिव और माँ पार्वती पृथ्वी लोक का भ्रमण करने आते हैं। शास्त्रों में सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग की आराधना करने का काफी ज़्यादा महत्त्व बताया गया है। और अगर सावन में आप शिव जी को कुछ ख़ास चीज़ें अर्पित करते हैं तो इसे बाद शुभ और खुशहाली लाने वाला होता है।

शिवपुराण में कहा गया है कि शिवलिंग में जलाधारी का स्थान महादेव् और माँ पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी का है आपको जल अर्पित करते समय ये ध्यान देना है कि अगर आपको किसी तरह का कोई रोग है तो वही जल आप रोग वाले स्थान पर लगाएं। इसके बाद आप अपने हाथ धो लें। अब इस स्थान पर चन्दन लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक की सभी बीमारियां दूर होती हैं।

अगर आपको मनचाहा वर चाहिए तो आप सावन के सोमवार के दिन थोड़ा सा गंगा जल सादे पानी में मिलाकर भगवान् शिव का अभिषेक कर लें। माना जाता है कि ऐसा करने से भक्त को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

क़र्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सावन के सोमवार को शिव मंदिर या फिर घर के मंदिर में ही शिव जी की आराधना करें साथ ही जल में चावल मिलकर शिवजी को अर्पित करें। इससे आपकी क़र्ज़ की समस्या दूर हो जाएगी और धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।

सावन के सोमवार को सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल ज़रूर चढ़ाएं। इसके बाद आप दूध में थोड़ा सा केसर डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस समय आप 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप भी करें। इससे भक्त को अपने जीवन में और कार्यों में सफलता मिलती है।

अगर आप अपने जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए आप सावन के इस महीने में कुछ उपाय कर सकते हैं। आपको इसके लिए शिवलिंग पर 11 बेलपत्र अर्पित करना होगा। इसके बाद आप भगवान शिव से सुख समृद्धि में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें। आपकी सभी परेशानी भी इससे दूर होगी।

आपको बता दें कि सावन का ये महीना 22 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होगा और 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इस साल सावन के पांच सोमवार पड़ने वाले हैं।

Tags:    

Similar News