SDM Priyanka Bishnoi Death: नहीं रहीं धाकड़ लेडी ऑफिसर प्रियंका बिश्नोई, आइए जानें इनके बारे में सब कुछ

SDM Priyanka Bishnoi Details: आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का निधन हो गया है। उनकी मौत पर राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने भी दुख जताया है।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-19 13:10 IST

SDM Priyanka Bishnoi (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

SDM Priyanka Bishnoi Kon Thi: राजस्थान की मशहूर लेडी आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई (Priyanka Bishnoi SDM) का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने भी दुख जताया है। प्रियंका के परिवार ने जोधपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बता दें जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में प्रियंका के बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के सिम्स में भर्ती किया गया। जहां वह इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गईं। प्रियंका मात्र 33 साल की थीं और जोधपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रही थीं।

कौन थीं प्रिंयका बिश्नोई (Priyanka Bishnoi Details In Hindi)

प्रियंका बिश्नोई का नाम राजस्थान की फेमस आरएएस अधिकारियों (Rajasthan RAS Officer) में शामिल है। वह राजस्थान के ही बीकानेर जिले में एक छोटे से गांव नोखा की रहने वाली थीं। उन्होंने 2016 में आरएएस परीक्षा (Rajasthan Administrative Service) में टॉप किया था। 8वीं कक्षा में एक प्रतियोगिता के दौरान उपखंड अधिकारी से सम्मानित होने के बाद प्रियंका ने सिविल सेवा में जाने की ठान ली थी। दरअसल, वह अधिकारी का रूतबा और लाल बत्ती वाली गाड़ी देखकर काफी प्रभावित हुई थीं। अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से उन्होंने 2016 में RAS परीक्षा पास भी कर ली।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियंका जोधपुर में सहायक कलक्टर (SDM) के पद पर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह डूंगरपुर, चुरू, विजयनगर में भी ड्यूटी कर चुकी हैं। प्रियंका ड्यूटी के दौरान अक्सर राजस्थानी पारपंरिक ड्रेस और घूंघट में नजर आती थीं। उन्होंने अपने काम से बहुत जल्दी ही लोगों का दिल जीत लिया था। जनता के बीच उन्होंने मेहनती, ईमानदार और धाकड़ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार ने प्रियंका बिश्नोई को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया था।

प्रियंका बिश्नोई पति (Priyanka Bishnoi Husband Name)

बता दें प्रियंका बिश्नोई ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई (Priyanka Bishnoi Education In Hindi) की थी। उन्होंने हिंदी मीडियम से ही अपनी शिक्षा पूरी की थी। उनके पिता पेशे से वकील हैं और ससुर सहीराम बिश्नोई राजस्थान पुलिस विभाग में अधिकारी रह चुके हैं। उनकी शादी साल 2017 में विक्रम बिश्नोई के साथ हुई थी, जो कि फलोदी जिले में आबकारी इंस्पेक्टर हैं।

Tags:    

Similar News