बनाएं अपनी सेक्स लाइफ को मजेदार, जानिए सीक्रेट कुछ टिप्स

क्या आप भी अपनी सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने चाहते है? तो आइए जानते है इसके टॉप सीक्रेट टिप्स के बारे में...

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-11-20 09:12 GMT

(फोटो- सोशल मीडिया)

अक्सर ऐसा होता है कि एक का मूड सेक्स करने का है लेकिन पार्टनर का एकदम नहीं है। दोनों का एक ही समय प्यार का मूड बने, ऐसा कम ही होता है। क्या है इसकी वजह? एक नई रिसर्च के अनुसार, स्त्री और पुरुषों की सेक्स क्लॉक एकदम विपरीत चलती है। एक को सुबह प्यारी होगी तो दूसरे को रात।

सेक्स कब करना चाहिए (sex kb krna chahiye)?

रिसर्च के अनुसार, स्त्रियों में सेक्स की सबसे ज्यादा चाहत रात 10 बजे होती है जबकि पुरुष सुबह साढ़े सात बजे सर्वाधिक मूड में होते हैं। वैसे, ये रिसर्च इंग्लैंड की है सो इसे अपने देश में सौ फीसदी सच न मन लीजिएगा। वैसे, दुनिया में हर जगह हाल वही है, टाइम थोड़ा आगे पीछे हो सकता है।

बहरहाल, स्त्री पुरुष में इस तरह का मतभेद बेडरूम के भीतर और बाहर हर जगह दैनिक जीवन में तनाव पैदा करता है। एक्सपर्ट्स इस समस्या का समाधान भी पेश करते हैं जिसे अपनाकर सेक्सुअल रिलेशनशिप को गर्मजोशी भरा बनाया जा सकता है।

स्त्री और पुरुष (फोटो- सोशल मीडिया) 

सुबह : अकेले तो सब नहाते हैं। लेकिन बदलाव के लिए अपने पार्टनर के साथ साथ नहाएं, कुछ मिनट बाथरूम में साथ गुजारें। रिसर्च बताती हैं कि पति पत्नी में स्किन से स्किन का संपर्क मेन्टल, इमोशनल और फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का लेवल घटता है। और जब स्ट्रेस घटेगा तो प्यार का मूड बनेगा। नहाने के बाद साथ साथ तैयार हों। एक दूसरे के सामने कपड़े पहनें।

नाश्ता : सुबह कुछ ऐसा लें जिससे प्यार और सेक्स का मूड बढ़े। रिसर्चों के अनुसार, कॉफ़ी, चॉकलेट, वनीला, ये सब चीजें मूड बढ़ाती हैं सो इनका उपभोग करें। ज्यादा तेल, घी, तली - भुनी चीजें न खाएं।

दोपहर : एक दूसरे को सेक्सी पोज़ वाली सेल्फी भेजें। काम के दौरान पार्टनर की ऐसी सरप्राइज तस्वीर कुछ अलग ही मूड बना देगी। कुछ घंटों बाद एक दूसरे को कुछ सेक्सी वॉइस मेसेज भेजें और बताएं कि क्या मूड और प्लान है।

शाम : ऑफिस से घर पहुंच कर ऊना अपना मोबाइल लेकर न बैठ जाएं। आलिंगन, चुम्बन, करें। रिसर्च के अनुसार, मात्र 20 सेकेंड के आलिंगन से ऑक्सिटोसिन का लेवल बढ़ जाता है। इसे लव हार्मोन कहा जाता है।


खाना : हल्का और सेक्सुअल वेलनेस वाला भोजन करें। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के लिए तमाम ऐसी चीजें हैं जिनसे मूड बनता है। टमाटर, केला, खीरा, सी फ़ूड, पनीर, वगैरह। जो भी खाएं सीमित खाएं क्योंकि भरे पेट या खाली पेट सेक्स का मूड नहीं बनेगा।

टीवी टाइम : दोनों जनें टीवी पर न्यूज़ या सीरियल देखने न लगें। नेटफ्लिक्स आदि पर कुछ ऐसा देखें जिससे बैडरूम का मूड बने। बेहतर होगा कि कुछ एडल्ट मूवी देखें।

बेडर टाइम : कुछ सेक्सी नाईट वियर पहनें, हल्की खुशबू और बहुत मद्धम ब्लू नाईट लाइट जलाएं। फोरप्ले पर पूरा ध्यान दें।

Tags:    

Similar News

Motivational Story: सबक