Shikhar Dhawan Love Story: फिल्मी और दर्दभरी रही धवन की लव स्टोरी, तलाक पर हो गई खत्म

Shikhar Dhawan And Ayesha Mukherjee Love Story: शिखर धवन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। फेसबुक पर वह अपने से 10 साल बड़ी और तलाकशुदा आयशा से मिले और दिल दे बैठे।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-24 07:48 GMT

Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee (फोटो साभार- सोशल मीडिया))

Shikhar Dhawan Love Life: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके हैं। धवन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ना केवल अपने खेल बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से भी लोगों को इंस्पायर करते हैं। उनकी जिंदगी में सैकड़ों मुश्किलें आईं, लेकिन उनका सामना करते हुए भी उन्होंने अपने चहरे की मुस्कुराहट कभी नहीं खोई। हर कोई उनके लव लाइफ से अच्छी तरह वाकिफ है। प्यार में मिले दर्द और बेटे की जुदाई ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया, लेकिन वह फिर भी मुस्कुराते रहे। आज हम आपको उनकी फिल्मी लेकिन दर्द भरी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

शिखर धवन लव स्टोरी (Shikhar Dhawan Love Story In Hindi)

धवन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आपने सोशल मीडिया वाले प्यार के किस्से तो कई सुने होंगे, बस वैसे ही शुरू हुई थी शिखर की कहानी। उस समय फेसबुक काफी पॉपुलर हो रहा था। इसी प्लेटफॉर्म पर धवन और आयशा (Shikhar Dhawan And Ayesha Mukherjee) भी दोस्त बनें। दोनों को मिलाने का काम किया था टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने। फिर क्या था, दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शिखर, आयशा के प्यार में इस कदर दीवाने हुए कि उन्होंने न उनकी उम्र देखी, ना उन्हें उनका तलाकशुदा और दो बेटियों की मां होना नजर आया। इसीलिए खिलाड़ी के प्यार की मिसालें आज भी दी जाती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें धवन और आयशा के बीच 10 साल का फासला था। लेकिन धवन ने अपने प्यार के आगे इन सभी बातों को बिल्कुल भी महत्व नहीं दिया। इसके बाद 2009 में दोनों ने सगाई कर ली और 2012 में कपल शादी के बंधन में बंध गया। खिलाड़ी ने न केवल आयशा बल्कि उनकी दोनों बेटियों को भी खुले दिल से अपनाया और उन्हें एक पापा का प्यार दिया। शादी के दो साल बाद इस कपल ने अपने पहले बेटे जोरावर का इस दुनिया में स्वागत किया।

इसलिए शुरू हुआ था मनमुटाव

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक चल रहा था। आयशा अक्सर धवन को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचती थीं। दोनों को फैंस कपल गोल्स कहते थे। लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। ऐसा कहा जाता है कि इसका कारण आयशा का ऑस्ट्रेलिया में रहना था। दरअसल, उन्होंने धवन से यह वादा किया था कि वह उनके परिवार के साथ भारत में ही रहेंगी, लेकिन बाद में वह अपनी इस बात से पलट गईं और ऑस्ट्रेलिया जाकर रहने लगीं। ये विवाद इतना बढ़ गया कि तलाक की नौबत आ गई।

फिर एक दिन आयशा और धवन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक का एलान कर दिया। आयशा अपने तीनों बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं। यहां तक उन्होंने जोरावर का धवन से बात तक करना बंद कर दिया। जिसकी जानकारी धवन ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। धवन अपने बेटे की याद में अक्सर पोस्ट करते हैं। वह अपने बेटे के अलग होने और बात न कर पाने से काफी दुखी रहते हैं।

Tags:    

Similar News