Shivpal Singh Yadav Bungalow: इस आलीशान बंगले में रहते हैं अखिलेश के चाचा, कभी था मायावती का आशियाना

Shivpal Singh Yadav Bungalow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। इस बंगले में कभी यूपी की पूर्व सीएम मायावती भी रह चुकी हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-12 15:41 IST

Shivpal Singh Yadav Bungalow (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shivpal Yadav House: शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का नाम उत्तर प्रदेश के सफल राजनेताओं में लिया जाता है। वह यूपी के एक प्रतिष्ठित सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके बड़े भाई स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) समाजवादी पार्टी के सरंक्षक थे। वहीं, उनके भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं, जो सपा के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। शिवपाल वर्तमान समय में इटावा जिले की जसवन्तनगर सीट विधानसभा से विधायक हैं। इसके अलावा वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। चलिए जानते हैं अखिलेश के चाचा (Akhilesh Yadav Chacha) के पास उनसे कितनी ज्यादा संपत्ति है और वह कहां रहते हैं।

कहां रहते हैं शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav House Address)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य शिवपाल सिंह यादव 2018 से यूपी की राजधानी लखनऊ में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित 6 नंबर बंगले में रहते हैं, जो अंदर से बेहद आलीशान है। बता दें शिवपाल अकेले ऐसे विधायक हैं, जिन्हें BJP सरकार द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मार्ग का 6 नंबर आलीशान बंगला आवंटित किया गया था। नहीं तो उत्तर प्रदेश में किसी भी दल के सरकारी विधायक को लखनऊ में सरकारी आवास दारुलशफा, ओसीआर, नया विधायक निवास में ही दिया जाता रहा है।

बंगले में हैं क्या-क्या सुविधाएं

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवपाल सिंह जिस बंगले में रहते हैं, उसमें 12 बैडरूम, 4 बड़े हॉल, दो डाइनिंग हॉल हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा बंगले में खूबसूरत गार्डन एरिया भी है, जहां पर खूब पेड़-पौधे लगाए गए हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शिवपाल यादव इस आवास को अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के ऑफिस के तौर पर भी इस्तेमाल करते थे। उन्होंने 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नाम से अपनी पार्टी की स्थापना की थी। हालांकि अब इस पार्टी का 2022 में समाजवादी पार्टी में विलय हो गया।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें कि शिवपाल का ये बंगला कभी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का ऑफिस हुआ करता था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उन्हें ये सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था।

शिवपाल सिंह यादव नेटवर्थ (Shivpal Singh Yadav Net Worth 2024)

बात करें शिवपाल सिंह यादव की कुल संपत्ति की तो इस बारे में उन्होंने 2022 में हुए चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में जानकारी दी थी। हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 11.77 करोड़ रुपये के करीब है। जबकि उनकी सालाना आय 27.35 लाख रुपये है। उनकी आय का जरिया रैम्यूनरेशन, हाउस रेंट, कृषि आय और ब्याज से मिलने वाली रकम है। बात करें अखिलेश यादव की संपत्ति की तो उनके पास कुल 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ है।

Tags:    

Similar News