Shraddha Kapoor Skin Care: श्रद्धा का ब्यूटी सीक्रेट है ये होममेड फेस पैक, लगाने से निखरेगा चेहरा

Shraddha Kapoor Beauty Tips: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नेचुरल ब्यूटी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी ग्लोइंग और मुलायम त्वचा का राज बताया था।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-26 07:47 GMT

Shraddha Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shraddha Kapoor Skin Care Routine: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक नेचुरल ब्यूटी हैं, जो बिना मेकअप भी बेहद सुंदर लगती हैं। श्रद्धा जैसी ग्लोइंग और सॉफ्ट त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रद्धा बहुत ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का यूज नहीं करती हैं। वह अपने स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) में एक खास होममेड फेस पैक (Homemade Face Pack) शामिल करती हैं। जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आज हम आपको श्रद्धा कपूर के इसी होममेड फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके कई सारे स्किन बेनिफिट्स हैं।

ये फेस पैक है श्रद्धा के ग्लोइंग स्किन का राज

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके स्किन केयर रूटीन में एक होम रेमिडी (Shraddha Kapoor Home Remedy) भी शामिल है। वह बेसन से बने फेस पैक (Besan Face Pack) से अपनी स्किन का ध्यान रखती हैं। बता दें भारत में सदियों से त्वचा की देखभाल और रंगत निखारने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज के समय में भी बेसन से बने फेस पैक को काफी ज्यादा यूज किया जाता है। श्रद्धा समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस बेसन से बने होममेड फेस पैक (Homemade Face Pack) को चेहरे पर लगाना पसंद करती हैं। इस फेस पैक की खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा इंग्रीडिएंट नहीं लगता और ना ही ज्यादा झंझट है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं श्रद्धा कपूर द्वारा टेस्टेड बेसन का फेस पैक।

कैसे बनाएं बेसन का फेस पैक

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस फेस पैक (Gram Flour Face Pack) को बनाने में बेसन, गुलाब जल, दही और कच्ची हल्दी का यूज होता है। एक बाउल में दो बड़े चम्मच बेसन में एक बड़ा चम्मच दही और थोड़ी सी कच्ची हल्दी मिलाएं। फिर इसमें गुलाब जल मिक्स करें। एक स्मूद और थीक पेस्ट तैयार करें। इसे साफ चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

क्या हैं इस फेस पैक के फायदे?

इस फेस पैक को लगाने के कई सारे फायदे (Besan Face Pack Skin Benefits) आपकी स्किन को मिलते हैं। इससे त्वचा क्लिंज होती है। इसके अलावा यह चेहरे को मॉइश्चराइज करने के साथ ही ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही चेहरे पर बेसन लगाने से एक्ने की समस्या खत्म होती है और डार्क स्पोर्ट्स से भी छुटकारा मिलता है।

इस घरेलू उपाय के अलावा श्रद्धा अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर भी काफी ध्यान देती हैं। वह हेल्दी और घर का बना फूड खाना पसंद करती हैं। श्रद्धा चेहरे पर ग्लो बरकरार रखने के लिए खूब सारा पानी, नारियल पानी और फ्रेस जूस जैसे ड्रिंक्स पीती हैं। साथ ही वह चेहरे की सफाई पर भी ध्यान देती हैं। एक्ट्रेस दिन में दो बार सुबह और रात में फेस वॉश करती हैं। इसके बाद मॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम लगाती हैं।

Tags:    

Similar News