मेहंदी के ये डिजाइन हरियाली तीज पर लगाएं, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

सेहत के नजरिये से भी सावन महीने में मेहंदी का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है। सावन बारिश का महीना होता है, इस महीने में कई तरह की बीमारियां फैलने का भी डर रहता है। आयुर्वेद में हरा रंग कई बीमारियों की रोक-थाम में कारगर माना गया है। मेहंदी की खुशबू और ठंडक स्ट्रेस को भी कम करती है

Update: 2020-07-22 01:44 GMT

जयपुर: सेहत के नजरिये से भी सावन महीने में मेहंदी का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है। सावन बारिश का महीना होता है, इस महीने में कई तरह की बीमारियां फैलने का भी डर रहता है। आयुर्वेद में हरा रंग कई बीमारियों की रोक-थाम में कारगर माना गया है। मेहंदी की खुशबू और ठंडक स्ट्रेस को भी कम करती है ।

सावन आते ही हर किसी का मन हाथों मेहंदी लगाने के लिए ललचने लगता है। वैसे भी सावन आते ही कई हर किसी के मन में हरियाली अंगड़ाई लेने लगती है। मन सजने संवरने को करने लगता है। हर वक्त मन मदमस्त होने लगता है।वैसे तो सावन आते ही त्योहारों की शुरुआत होने लगती है। तीज,नागपंचमी, रक्षा बंधन और भी बहुत से त्योहार और सब में एक खास बात होती है कि ये त्योहार बिना साज-श्रृंगार के अधूरे होते है। तो चलिए सावन और हरियाली तीज पर मेहंदी के इन खूबसूरत डिजाइनों से बनाए हाथों का खूबसूरत...

 

यह पढ़ें...रक्षा बंधन 2020: दो दशक बाद बन रहा ये शुभ संयोग, इस मुहूर्त में बांधे राखी

 

 

सावन के महीने में वैसे तो शादीशुदा ज्यादा मेकअप को तरजीह देती है पर इसमें लड़कियां भी पीछे नही होती ।खासकर मेहंदी को लेकर हर किसी में क्रेज दिखता है।

मेहंदी के प्रति क्रेज जायज भी जिस हाथ में लगती है उसकी खूबसूरती दोगुना बढ़ा देती है। सावन में हर लड़की और महिला मेहंदी लगवाना चाहती है और उनमें सबसे अलग बात जो वो है मेहंदी का डिजाइन।

आजकल मेहंदी के डिजाइन को लेकर युवतियों में बहुत क्रेज है। सब एक-दूसरे हटकर अपन हाथों को सजाना चाहती है। वैसे तो मेहंदी के बहुत से डिजाइन होते है इसको लेकर अक्सर सब कन्फ्यूज रहते है।

तो आज हम आपकी इसी परेशानी को थोड़ा हल्का करने की कोशिश कर रहे है। हम लेकर आए हैं मेहंदी के कुछ डिजाइन जो आपकी हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ानें में मदद करेंगे।

 

 

यह पढ़ें...राशिफल 22 जुलाई: अश्लेषा नक्षत्र में राशियों का कैसा रहेगा भाग्य, जानें अपना हाल

 

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News