भोजन में शामिल करें अंकुरित गेंहू, यह विटामिन ई, फाइटोन्यूट्रीएंट का बेहतर स्रोत

Update: 2017-12-02 08:56 GMT

लखनऊ। सर्दी के मौसम को हेल्दी सीजन माना जाता है। इसलिए इस मौसम में आप हफ्ते में 2 से 3 बार कुछ खास चीजों को भोजन की थाली में शामिल करके खुश रहने की तरकीब सीख सकते हैं। इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे।

अंकुरित गेहूं

एक बड़ा चम्मच अंकुरित गेहूं आपको कई फायदे दे सकता है। यह आपको मैग्नीशियम की जरूरी मात्रा का 7 फीसदी दे सकता है। इससे मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलती है। यह विटामिन-ई, फोलेट और फाइटोन्यूट्रीएंट का बेहतर स्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको कई रोगों से बचाते हैं। इससे इम्युनिटी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें : Health : सावधान रहें, एनीमिया से जच्चा-बच्चा दोनों को खतरा

अंजीर जरुर खाएं

यह पोटेशियम, फाइबर और विटामिन-बी 6 का अच्छा स्रोत होता है। यह मोटापा नियंत्रित रखने के साथ मूड अच्छा रखने वाले हार्मोन सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल घटाता है। कोलेस्ट्रॉल घटने से हार्ट और ब्लड प्रेशर की समस्या भी कम होती है।

बोकचोय

बोक चोक को सफेद पत्तागोभी के नाम से भी जाना जाता है। यह पाचनतंत्र दुरुस्त करती है। एक कप कटी हुई बोकचोय से 158 मि.ग्रा. कैल्शियम मिलता है जो ओस्टियोपोरोसिस से बचाव करने में मददगार है।

बच्चों, 40 से अधिक की महिलाओं और बुजुर्गों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Tags:    

Similar News