Swami Prasad Maurya Daughter: बहुत पढ़ी-लिखी हैं स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी, जानें क्वालिफिकेशन के बारे में

Swami Prasad Maurya Daughter: संघमित्रा मौर्य भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेता और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-21 07:08 IST

Sanghmitra Maurya (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Swami Prasad Maurya Daughter: स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (Rashtriya Shoshit Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता हैं। यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह उनके बच्चे (Swami Prasad Maurya Children) भी पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) यूपी राजनीति का एक जाना माना चेहरा हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और बदायूं लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं। आइए जानते हैं संघमित्रा मौर्य के बारे में, वह कौन हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं।

कौन हैं संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya Kon Hai)

संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेता और बदांयू की पूर्व सांसद हैं। उनका जन्म 3 जनवरी 1985 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में राज्य के मशहूर राजनेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और उनकी पत्नी शिव मौर्य (Shiva Maurya) के घर हुआ था। संघमित्रा और उनका पूरा परिवार बौद्ध धर्म (Sanghmitra Maurya Religion) का अनुयायी है। दरअसल, उनके परिवार ने हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म अपना लिया है। संघमित्रा के एक भाई हैं, जिनका नाम उत्कृष्ट मौर्य (Utkrust Maurya) है। उत्कृष्ट भी अपने पिता और बहन की तरह एक राजनेता हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कौन हैं संघमित्रा मौर्य के पति (Sanghmitra Maurya Husband)

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने साल 2010 में एक कैंसर सर्जन डॉक्टर नवल किशोर शाक्य (Dr. Naval Kishore Shakya) से शादी रचाई थी। नवल लखनऊ में स्थित लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल (Lakshaya Cancer Hospital Lucknow) के मालिक भी हैं। उन्होंने साल 2018 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ज्वाइन की थी। संघमित्रा और नवल का एक बेटा भी है। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद मतभेदों के चलते संघमित्रा ने 21 दिसंबर 2017 को लखनऊ में तलाक के लिए अर्जी दी और 19 जनवरी 2021 को उन्हें तलाक दे दिया गया।

बता दें संघमित्रा पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लग चुका है। इसे लेकर कथित उनके दूसरे पति ने उन पर केस भी दर्ज करवाया था, लेकिन कोर्ट में लगातार पेशी पर नहीं आने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने पिता-बेटी को फरार घोषित कर दिया। बता दें दीपक कुमार स्वर्णकार नामक एक पत्रकार ने संघमित्रा का पति होने का दावा किया था।

युवक के मुताबिक, वो और मौर्य 2016 से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे और तीन जनवरी 2019 को बौद्ध धर्म के अनुसार शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन संघमित्रा इस शादी को नकार रही हैं। वहीं, उनके पिता धमकी दे रहे हैं। युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर उस पर जानलेवा हमला करवाने का भी आरोप लगाया है। दीपक कुमार ने संघमित्रा और उनके पिता स्वमाी प्रसाद मौर्य पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कितनी पढ़ी-लिखी हैं संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya Education In Hindi)

बता दें संघमित्रा मौर्य काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने साल 2010 में ERA के लखनऊ मेडिकल कॉलेज (Lucknow Medical College), जो उस समय डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अधीन था, से एम.बी.बी.एस. की डिग्री हासिल की है।

Tags:    

Similar News