स्वादिष्ट-कुरकुरी जलेबी: घर पर ऐसे बनाए, देखते ही जी ललचाए-रहा न जाए

जलेबी भारत की मशहूर मिठाई है। आमतौर पर यह सभी लोगों को पसंद होती है। जलेबी दिखने में गोल- गोल होती है, पर इसे बनाना काफी आसान होता है। बरसात के मौसम में भी गरमागरम जलेबी खाने का मन करता है।

Update: 2020-08-16 12:27 GMT
घर पर बनाए जलेबी

लखनऊ : जलेबी भारत की मशहूर मिठाई है। आमतौर पर यह सभी लोगों को पसंद होती है। जलेबी दिखने में गोल- गोल होती है, पर इसे बनाना काफी आसान होता है। बरसात के मौसम में भी गरमागरम जलेबी खाने का मन करता है। इस समय कोरोना वायरस की वजह से बाहर की चीजों को खाने से परहेज करना ही सुरक्षित है। ऐसे में अगर खाने का मन कर रहा है तो घर में जलेबी को बनाना काफी आसान होता है। जानिए घर में जलेबी बनाने की आसान विधि..

यह पढ़ें...खूबसूरत वैज्ञानिक की कुर्बानी: वैक्सीन के लिए उठाया बड़ा कदम, दुनिया कर रही सलाम

सामग्री:-

मैदा- 1 कप

चीनी- 2 कप

बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच नींबू- 1

देसी घी- फ्राई करने के लिए

विधि

चाशनी बनाए:

कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें। इसमें चाशनी बनाने के लिए 2 कप चीनी और पानी डालें। अब इसे उबलने दें। बीच में ही केसर डालें ताकि चाशनी में केसर का रंग और स्वाद आ जाए।चाशनी 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाएगी।

यह पढ़ें...Realme का नया स्मार्टफोन: 18 अगस्त को हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जलेबी ऐसे बनाए...

बर्तन में मैदा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो इसमें हल्का सा फ्रूट साल्ट भी ऐड किया जा सकता है।

अब इसमें बेकिंग पाउडर डालकर चमचे से अच्छे से मिला लें। अब जलेबी बनाने वाले पाइपेन बैग में इस पेस्ट को डालें। गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें देसी घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब पाइपेन बैग में भरे पेस्ट को जलेबी का आकार देते हुए गर्म घी में डालें। गैस को मीडियम कर दें. जलेबी को दोनों तरफ सुनहरा होने तक तल लें. जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए तब इसे केसर वाली चाशनी में डुबो कर 5 मिनट बाद निकालती जाएं। लीजिए तैयार हो चुकी है आपकी गरमागरम देसी घी की जलेबी. इसे दूध या दही किसी के भी साथ खाएं।

Tags:    

Similar News