Ishan-Shubman Diet: जानें टीम इंडिया के सीता-गीता का डाइट प्लान, ऐसे रहते हैं फिट

Ishan-Shubman Fitness Regime: भारतीय क्रिकेट टीम के ये दोनों खिलाड़ी बेहद फिट हैं। आज हम आपको शुभमन गिल और ईशान किशन के फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-04-17 05:15 GMT

Ishan-Shubman Diet (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ishan-Shubman Diet: भारतीय क्रिकेट टीम के दो युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) और ईशान गिल (Ishan Kishan) अपनी बेमिसाल दोस्ती को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जो फैंस द्वारा भी खूब पसंद की जाती हैं। ऑन और ऑफ फील्ड दोनों की दोस्ती (Ishan-Shubman Friendship) काफी सराही जाती है। हाल ही में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) ने दोनों को टीम की सीता और गीता करार दिया। विराट का कहना है कि ईशान और शुभमन टीम इंडिया के सीता गीता हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के ये दोनों प्लेयर अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। दोनों युवा खिलाड़ी बेहद फिट हैं। आज हम आपको शुभमन गिल और ईशान किशन के फिटनेस का राज (Fitness Secret) और डाइट प्लान (Diet Plan) के बारे बताने जा रहे हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शुभमन गिल फिटनेस सीक्रेट (Shubman Gill Fitness Secret In Hindi)

जांबाज युवा खिलाड़ी शुभमन गिल एक स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन (Strict Fitness Routine) को फॉलो करते हैं। वह कई तरह के वर्कआउट करने के साथ ही संतुलित डाइट (Balanced Diet) लेना पसंद करते हैं। एक एथलीट होने के नाते उन्हें हाई फिटनेस मेंटेन करना पड़ता है। ऐसे में वह अपनी डाइट को लेकर काफी अनुशासित रहते हैं। आइए जानें वह रोजाना क्या खाते हैं?

ब्रेकफास्ट- सुबह वह अपने नाश्ते में उबले हुए अंडे व ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। इसके बाद वह फलों का भी काफी सेवन करते हैं।

लंच- दोपहर के खाने की बात करें तो लंच में वह ब्राउन राइस, रोटी, हरी सब्जियां शामिल करते हैं। शुभमन ग्लूटेन फ्री रोटी खाते हैं।

डिनर- रात का भोजन उनका हल्का रहता है। जिसमें वह उबली हुई सब्जियां या ग्रिल्ड चिकेन खाते हैं। वह दिन का आखिरी मील जल्दी करने की कोशिश करते हैं।

चीट मील- शुभमन गिल चीट मील में मेपल सिरप के साथ पैनकेक्स खाते हैं। इसके अलावा वह ग्लूटेन फ्री पंजाबी फूड खाना पसंद करते हैं। शुभमन को सुशी खाना भी बहुत पसंद है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ईशान किशन फिटनेस सीक्रेट (Ishan Kishan Fitness Secret In Hindi)

अब बात करते हैं 25 वर्षीय ईशान किशन (Ishan Kishan) की, जो टीम इंडिया के दमदार युवा खिलाड़ी हैं। क्रिकेट मैदान पर कमाल की फुर्ती दिखाने के लिए ईशान किशन जिम में खूब पसीना बहाते हैं, जो उन्हें फिजिकल रूप से तंदरुस्त रखता है। ईशान हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग करते हैं। इसके साथ ही वह अपनी डाइट पर खास ध्यान देते हैं। वह विटामिन, हाई प्रोटीन, फाइबर युक्त खाना खाते हैं। आइए जानें उनका डाइट प्लान (Ishan Kishan Diet Plan)।

ईशान किशन को फिट रखने में उनकी डाइट अहम भूमिका निभाती है। वह अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जो हाई प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर हों। वह नट्स और फलों का भी काफी सेवन करते हैं। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ईशान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना नहीं भूलते। शरीर की प्राकृतिक रिकवरी हो सके, ऐसे में वह रिकवरी मील भी सुनिश्चित करते हैं।

चीट मील- बात करें उनके चीट मील की तो एक इंटरव्यू के दौरान ईशान किशन के साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने खुलासा किया था कि ईशान अपने बन को आइसक्रीम में डिप करके खाते हैं। इसके अलावा वह कई बार इसमें चॉकलेट आइसक्रीम भी डालकर खाना पसंद करते हैं।

Tags:    

Similar News