Relationship Tips: तेजस्कवी-करण एकदम परफेक्ट कपल, सीखें परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए टिप्स

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Relationship Tips: बिगबॉस 15 की जोड़ी तेजरन (Tejran)अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-08 13:29 GMT

Tejran Relationship Tips (Image: Social Media)

Tejasswi-Karan Relationship Tips: बिगबॉस 15 की फेमस जोड़ी तेजरन (Tejran) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। तेजस्वी और करण अक्सर अपने क्यूट जोड़ी के कारण मीडिया में छाए रहते हैं। Tejran के फैंस भी दोनों को साथ में देखकर काफी खुश होते हैं। दोनों की अंडरस्टैंडिंग लोगों को खूब भाती है।

बिगबॉस 15 के दौरान करण और तेजस्वी एक दूसरे के करीब आए और बिगबॉस के घर से बाहर आते ही एक दूसरे के परिवार से मिलकर अपने रिश्ते को पूरी तरह से ऑफिशियल कर दिया। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को बिगबॉस के घर के अंदर ही ऑफिशियल कर दिया था। बिगबॉस में करण और तेजस्वी कभी एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आए तो कभी एक दूसरे के लिए दूसरों से भिड़ते नजर आएं। दोनों के बीच कमाल का अंडरस्टैंडिंग देखनी को मिली। इस जोड़ी से कई सारी बातें सीखने को मिलती है। Tejran की जोड़ी से आप भी बहुत कुछ सीख सकते हैं और अपने रिश्ते को भी परफेक्ट बना सकते हैं। आइए जानते हैं तेजरन कैसे हैं परफेक्ट कपल: 

सपोर्ट करना

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिगबॉस के घर के अंदर एक दूसरे को अक्सर सपोर्ट करते नजर आए। बिगबॉस के घर से बाहर आने के बाद भी करण अक्सर तेजस्वी को सपोर्ट करते नजर आए। वहीं तेजस्वी भी करण के लिए सपोर्टिव रहीं। Tejran की तरह ही आप भी अपने पार्टनर को सपोर्ट करें। किसी भी रिश्ते में सपोर्टिव रोल प्ले करना बहुत जरूरी होता है। 

क्वालिटी टाइम स्पेंड करना

Tejran अक्सर एक दूसरे के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। दरअसल बिगबॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश Biggboss के घर से बाहर आते ही एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन की शूटिंग में व्यस्त हो गई। नागिन में तेजस्वी लीड रोल में नजर आईं। वहीं करण भी रियलिटी शो डांस दीवाने को होस्ट करते नजर आए। दोनों को ही शूटिंग और बहुत सारे इवेंट्स के कारण एक दूसरे के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो जाता था। लेकिन कई बार करण को नागिन शो के सेट पर देखा जाता था तो वहीं तेजस्वी भी डांस दीवाने के सेट पर नजर आई। थोड़े समय के लिए भी लेकिन Tejran जोड़ी एक दूसरे एक साथ कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई। तेजरन की स्वीट सी जोड़ी से आप ये सिख सकते हैं कि कैसे बिजी शेड्यूल में भी आप अपने रिश्ते या यूं कहें अपने पार्टनर के लिए टाइम निकाल सकते हैं क्योंकि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ समय के लिए ही सही लेकिन एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड जरूर करना चाहिए।


अच्छी अंडरस्टैंडिंग

Tejran जोड़ी की सबसे अच्छी बात यह भी है कि दोनों के बीच एक अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। बिगबॉस के घर में भी कई बार ऐसा देखा गया कि कई बार किसी चीज को लेकर तेजस्वी परेशान रहती थीं या करण की कोई चीज तेजस्वी को पसंद नहीं आती थी तो करण तेजस्वी की फीलिंग को respect करते थें और तेजस्वी को अपनी प्वाइंट ऑफ व्यू समझाते थें, जिसके बाद कई बार तेजस्वी को करण की बातों को समझना और मान जाती थीं। दोनों के बीच की इस बेहतर अंडरस्टैंडिंग ने ऑडियंस का भी दिल जीत लिया था और उनके फैंस ने Tejran को परफेक्ट कपल का टैग भी दिया था। आप भी इस जोड़ी से सीख सकते हैं कि कैसे किसी भी रिश्ते में अच्छी अंडरस्टैंडिंग होना बेहद जरूरी है। 

Loyal रहना

बिगबॉस के घर के अंदर या बिगबॉस के घर के बाहर भी तेजस्वी और करण एक दूसरे के लिए और अपने रिश्ते के लिए लॉयल रहें। बिगबॉस के घर के अंदर करण का नाम शिल्पा शेट्टी को बहन शमिता शेट्टी के साथ भी जोड़ा गया लेकिन करण डे वन से ही तेजस्वी के लिए लॉयल रहें और वहीं तेजस्वी का नाम भी एक्टर विशाल कोटियन के साथ जोड़ा गया लेकिन तेजस्वी भी शुरू से करण के लिए लॉयल रहीं। बिगबॉस के घर से बाहर आने पर भी यह कपल एक दूसरे के लिए लॉयल रहें हैं। इस जोड़ी से यही सीखने को मिलता है कि कैसे किसी भी रिश्ते में लॉयल्टी का होना कितना जरूरी है। आप भी आपने रिश्ते और अपने पार्टनर के लिए लॉयल रहें क्योंकि ये लॉयल्टी ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है।

Tags:    

Similar News