दुनिया के 5 अजूबे: इन्हें देख कर हिल उठेगा दिमाग, सब एक से बढ़ कर एक

गुजरात की रहने वाली इस लड़की ने अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को दर्ज किया है। आपको बता दें कि नीलांशी पटेल ने अपने टीनेजर में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।

Update: 2020-11-18 13:22 GMT
दुनिया के 5 अजूबे: इन्हें देख कर हिल उठेगा दिमाग, सब एक से बढ़ कर एक

लखनऊ : देश हो या विदेश हर किसी को फेमस होने की चाहत तो होती है। लेकिन फेमस होने की चाहत या तो किसी को टैलेंटेड बनाती है या फिर अजीबो - गरीब की हरकते करने पर मजबूर करती है। आपको बता दें कि ऐसे ही कुछ लोगों ने इस बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। वैसे तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में लाखों लोगों के नाम है। लेकिन कुछ नाम बहुत ही लोकप्रिय है।

राम सिंह चौहान

राम सिंह चौहान राजस्थान के रहने वाले है। आपको बता दें कि इस व्यक्ति का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। यह व्यक्ति अपनी लंबी मूछों के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। आपको बता दें कि इस व्यक्ति ने 39 साल से अपनी मुछे नहीं काटी है। इनकी मूछों की लम्बाई 14 फिट लंबी है।

ज्योति अमागे

नागपुर की रहने वाली यह लड़की जिसने अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया है। आपको बता दें कि यह लड़की अपने छोटे कद के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। ज्योति अमागे ने यह रिकॉर्ड अपने 18 वें जन्मदिन पर दर्ज किया था। इस लड़की की हाइट 24.7 इंच है।

स्वेलाना पैंक्रातोवा

रशिया में रहने वाली इस महिला ने अपने नाम इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को दर्ज किया है। आपको बता दें कि यह महिला अपनी लंबी टांगों की वजह से जानी जाती है। इस महिला की उम्र 49 वर्ष है। आपको बता दें कि स्वेलाना पैंक्रातोवा के टांगों की लम्बाई 51.9 इंच है।

थ्री डी पेंटिंग

ब्रिटेन का यह आर्टिस्ट दुनिया की सबसे बड़ी थ्री डी पेंटिंग बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। आपको बता दें कि यह थ्री डी पेंटिंग 12,000 स्क्वेयर फीट लंबी पेंटिंग है। यह पेंटिंग लंदन के कैनरी वॉर्फ में बनाई गई है। इस पेंटिंग को ऊचाई से देखने पर आप सभी हैरान हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:RBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ग्राहकों को तगड़ा झटका, इस बैंक से पैसे निकालने पर रोक

नीलांशी पटेल

गुजरात की रहने वाली इस लड़की ने अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को दर्ज किया है। आपको बता दें कि नीलांशी पटेल ने अपने टीनेजर में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने में लोगों की पूरी जिंदगी निकल जाती है। लेकिन इस लड़की ने यह काम अपने टीनेजरमें कर दिखाया है। यह रिकॉर्ड अपने बालों की वजह से बनाया है। जिसकी लम्बाई 190 सेंटीमीटर है।

ये भी पढ़ें:69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: शिक्षामित्रों को SC से झटका, बढ़े हुए कट ऑफ को कोर्ट ने सही ठहराया

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News