Top 10 Underwear Brands in India: खरीदें टॉप ब्रांड के अंडरवियर, जानें कौन से हैं देश के 10 अंडरवियर ब्रांड ?

Top 10 Underwear Brands in India: न्यूजट्रैक लोगों की स्वस्थ का विशेष ध्यान रखता है इसलिए कुछ ऐसी स्टोरी पर रिचर्स करता है, जो आम जन से जुड़ी हों इसलिए टॉप 10 अंडरवियर ब्रांडों की बात करने जा रहा हूं, जिनका इस्तेमाल पुरूष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-21 03:20 GMT

Top 10 Underwear Brands in India (सोशल मीडिया) 

Top 10 Underwear Brands in India 2022: जैसे लोग अपने स्वस्थ शरीर के लिए विशेष प्रकार की चीजें और डॉक्टर से सलाह लेते हैं,ताकि हर प्रकार की बीमारियों से बचा जाए। वैसे ही हमारे लिए ये भी बहुत जरूरी हो जाता है कि जब भी हम बाजार से अंडरवियर की खरीदारी करें तो इसका भी विशेष ध्यान रखें। उल जुलूल अंडरवियरों की खरीदारी से हमेशा बचना चाहिए। यह अंडवियर पहनने पर हमें कई प्रकार की समस्याओं में डाल सकते हैं। जैसे जांध छील जाना, गर्मियों में इनर पार्ट वाली जहगों पर दाने निकल आना और खुजली होना इत्यादि। इसलिए पैसे बचाने के चक्कर में कोई खराब क्वालिटी की अंडरवियर ना खरीद लें,ताकि बाद में आपको डॉक्टर के पास चक्कर लगाना पड़े।

भारत के टॉप 10 अंडरवियर ब्रांड

तो आज इस लेख के माध्मय से यह बताएं कि भारत में कौन से टॉप- 10 अंडरवियर के ब्रांड है, जिनको पहनते ही आपको सबसे अधिक आराम मिलता है। हालांकि इन ब्रांड में खास बात यह है कि भले ही भारत का टॉप-10 अंडरवियर ब्रांड हों, लेकिन कीमत बहुत अधिक नहीं है। इन ब्रांड को हर कोई खरीद सकता है, लेकिन लोगों के पास जानकारी नहीं होने की वजह से इनसे दूर रहते हैं। न्यूजट्रैक लोगों की स्वस्थ का विशेष ध्यान रखता है इसलिए कुछ ऐसी स्टोरी पर रिचर्स करता है, जो आम जन से जुड़ी हों और लाभ प्रदान देती हों। इसलिए टॉप 10 अंडरवियर ब्रांडों की बात करने जा रहा हूं, जिनका इस्तेमाल पुरूष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।

1 - जॉकी अंडरवियर

यदि आप सुपर स्टाइलिश इनरवियर लेने की सोच रहे हैं, जो अतिरिक्त आराम और गुणवत्ता के साथ आता है तो जॉकी ब्रांड का उपयोग कर सकते हैं। जॉकी भारत में सबसे अधिक प्रीमियम इनरवियर ब्रांडों में से एक है। यह आपको अंडरवियर के तीन प्रमुख डिजाइन प्रदान करता है जोकि बॉक्सर, ब्रीफ और ट्रंक में होते हैं। इसके अलावा इन तीन प्रमुख डिजाइनों में कई स्टाइल, पैटर्न और रंग विकल्प देता है। इसके ब्रांड की कीमत भारत में 150 रुपये शुरू हो जाती है और यह 700 रुपये तक जाती है। यह अपने उच्च गुणवत्ता वाले और टिकाऊ कपड़ों के लिए जाना जाता है जो आपके महत्वपूर्ण भागों के लिए बहुत आराम और सुरक्षा की गारंटी देता है। वहीं, अत्यधिक पसीने या गर्म होने के कारण होने वाले संक्रमण से आपकी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए उनके कुछ अंडरवियर एंटी-माइक्रोबियल कपड़े से बने होते हैं।

2 - हान्स अंडरवियर

पुरुषों के लिए एक और शीर्ष इनरवियर ब्रांड हैन्स है। हैन्स अपने ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता वाले कपड़ों के साथ कुछ आरामदायक अंडरवियर प्रदान करते हैं। Hanes ज्यादातर भारत में अपने 100% सूती कपड़े के अंडरवियर के लिए प्रसिद्ध है। इस ब्रांड के बाजार में कई स्टाइल, पैटर्न और रंग उत्पाद मिल सकते हैं। इसकी बाजार में किसी 120 रुपये से शुरू होती है और यह 1500 रुपये तक जाती है। यदि आप अतिरिक्त आराम और टिकाऊ अंडरवियर चाहते हैं तो हान्स का ब्रांड चुन सकते हैं।

3- वैन ह्यूसेन अंडरवीयर

Van Heusen आदित्य बिड़ला फैशन और लाइफस्टाइल के स्वामित्व वाले सबसे आरामदायक भारतीय इनरवियर ब्रांडों में से एक है। ब्रांड अपने स्थायित्व और शैली के लिए जाना जाता है। इस बांड के अंडरवियर सॉफ्ट और सौ फीसदी कॉम्बेड कॉटन फ़ैब्रिक से बने हैं। इसके अंडरवियर पूरे दिन पहनने पर हमेशा ताजगी प्रदान करते हैं और जो पसीना आता है, उसके सोख लेते हैं। इसके ब्रांड की बाजार में कीमत 200-750 रुपये की होती है। वैन ह्युसेन के पास विभिन्न रंग, आकार, पैटर्न और प्रिंट विकल्प उपलब्ध हैं।

4 - लेविस अंडरवियर

लेविस एक प्रथम श्रेणी का ब्रांड है, जो पुरुषों के अंडरवियर को अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाता है। इस ब्रांड उपयोग करने पर अच्छा आराम और सही फिटिंग देते हैं। इसका कपड़ा अधिक पसीने के कारण अंडरवियर के गीले होने की संभावना को कम करता है, ताकि त्वचा संक्रमण ना हो। बाजार में इस ब्रांड के अंडरवियर की कीमत 120-500 रुपये के बीच की होती है।

5 - रूपा अंडरवियर

रूपा एक भारत का प्रसिद्ध अंडरवियर ब्रांड है। इसके अंडरवियर अच्छी गुणवत्ता वाले कपास से बने होते हैं, जो आपके पूर्ण आराम को सुनिश्चित करते हैं। इस इनरवियर की कीमत 120 से 800 रुपये तक बाजार में होती है।

6- जेनएक्स अंडरवियर

GenX के पास अंडरवियर कलेक्शन की एक विस्तृत श्रृंखला है। इसके अंडरवियर अच्छी क्वालिटी, हवा पार होने योग्य, सौ फीसदी कॉटन फ़ैब्रिक मटीरियल से बने होते हैं। कंपनी ब्रीफ और ट्रंक के अंडरवियर तैयार करता है। इसकी मार्केट में कीमत 120 से 800 रुपये तक की होती है। कंपनी पॉकेट-फ्रेंडली मेन्स अंडरवियर कॉम्बो भी प्रदान करती है।

7 - टॉमी हिलफिगर अंडरवियर

टॉमी हिलफिगर पुरुषों के लिए सर्वश्रेष्ठ अंडरवियर की सूची में शामिल एक और स्टाइलिश ब्रांड है। यहां लोगों को ट्रेंडी और फैशनेबल अंडरवियर की एक विस्तृत श्रृंखला मिलती है। इस ब्रांड के अंडरवियर में उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े का प्रयोग किया जाता है। हालांकि यह ब्रांड अन्य ब्रांड की तुलना में कापी महंगे होते हैं। इस ब्रांड के अंडरवियर की कीमत बाजार में 500 से 1800 रुपये तक है। ये अंडरवियर अत्यधिक टिकाऊ और आरामदायक हैं।

8 - प्लेबॉय अंडरवियर

Playboy आरामदायक और फैशनेबल अंडरवियर की बाजार में काफी बड़ी श्रृंखला है। इसका फ़ैब्रिक मटीरियल 100 फीसदी कॉटन होता है। यह फैब्रिक अत्यधिक हवा पार होने योग्य है, जो आपके प्राइवेट पार्ट को सूखा और साफ रखने में सहायता प्रदान करता है। इसके अंडरवियर कई रंग विकल्प, आकार और प्रिंट उपलब्ध हैं। इस ब्रांड के अंडरवियर कीमत बाजार में 150-550 रुपये तक होती है।

9- अमूल माचो अंडरवियर

अमूल माचो के अंडरवियर हाई क्वालिटी और प्रीमियम कॉम्बैट कॉटन फ़ैब्रिक से बने होते हैं,जिसके चलते यह भारत का सबसे बड़े ब्रांड में शुमार है। इसके अंडरवियर की अच्छा आराम और सही फिटिंग प्रदान करते हैं। अंडरवियर अलग-अलग रंग, पैटर्न और प्रिंट में उपलब्ध होते हैं और यह तीन प्रकार के होते हैं जो कि ब्रीफ, ट्रंक और बॉक्सर हैं। इसकी कीमत 150 रुपये से शुरू होती है और 550 रुपये तक जाती है।

10 - डॉलर बिगबॉस अंडरवियर

पुरुषों के लिए सबसे अच्छे अंडरवियर ब्रांड की बात करें तो डॉलर बिगबॉस को बाहर नहीं किया जा सकता है। डॉलर बिगबॉस आपके लिए किफायती और आरामदायक इनरवियर की व्यापक रेंज प्रदान करता है। इस ब्रांड की अंडरवियर काफी टिकाऊ होती है। इसकी कीमत बाजार में 250 से 550 रुपये के आसपास आती है। अंडरवियर बनाने के लिए कंपनी सौ फीसदी फैब्रिक का उपयोग करती है।

Tags:    

Similar News