Top 6 Expensive Bra: इन अंडरगारमेंट्स को नहीं खरीद सकती आम लेडीज, वजह कर देगी हैरान

Top 6 Expensive Bra: आइए आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी ब्रा के बारे में बताते हैं, जिसकी कीमत सुन आपके होश उड़ने वाले हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-05 05:24 GMT

Most Expensive Bra (Photo- Social Media)

Most Expensive Bra In The World: आज तक आप सभी ने महंगे-महंगे कपड़ों, बैग, जूतों, घड़ी समेत अन्य चीजों के बारे में सुना होगा, जो हजारों, लाखों और करोड़ों तक की प्राइस में भी आते हैं, लेकिन आज हम आपको महिलाओं की एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है। जी हां! हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि आपको इसके बारे में अब तक नहीं पता होगा। दरअसल हम बात कर रहें हैं ब्रा की। ब्रा यानी कि अंडरगारमेंट्स भी करोड़ों रुपए के आते हैं, आइए आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी ब्रा के बारे में बताते हैं, जिसकी कीमत सुन आपके होश उड़ने वाले हैं। इसे खरीदना आम लेडीज के बस की बात नहीं है, सिर्फ आम लेडीज ही नहीं, बल्कि लखपति वा करोड़पति भी खरीदने से पहले 100 बार सोचते होंगे।

करोड़ों के आते हैं अंडरगारमेंट्स (Most Expensive And Designer Bra In The World)

क्या आप सोच सकते हैं कि अंडरगारमेंट्स भी करोड़ों रुपए के मिलते होंगे, नहीं ना! लेकिन ये बात सच है। कपड़ों की आउटफिट की तरह ही ब्रा भी करोड़ों रुपए में आती है। अब आपके मन में यकीनन ये बात आ गई होगी कि, इतनी महंगी ब्रा होती है, क्या उसमें हीरे मोती लगे होते हैं? तो ये भी बात एकदम सच है, जिन ब्रा की कीमत करोड़ों रुपए होती है, उसमें हीरा मोती भी जड़ा रहता है। उन्हें जब बनाया जाता है तो डिजाइन के लिए हीरे, सोने और प्लेटिनम का इस्तेमाल किया जाता है। यहां देखिए दुनिया के सबसे महंगे ब्रा की लिस्ट -

1. Red Hot Fantasy Bra

इस ब्रा की कीमत 99,44,16,750 रुपए है। इस ब्रा को डायमंड से बनाया गया था। यह दुनिया की सबसे महंगी ब्रा में से एक है।


2. Susan Rosen Diamond Bra

ये ब्रा दुनिया की सबसे महंगी ब्रा है। इस ब्रा को Susan Rosen ने डिजाइन किया था। इसे प्लेटिनम और डायमंड से बनाया गया है। इसकी कीमत 192,37,95,000 रुपए है।


3. अनामिका खन्ना ORRA Diamond Bustier

भारत की जानी मनाई डिजाइनर अनामिका खन्ना भी दुनिया की सबसे महंगी ब्रा बना चुकीं हैं, जिसका प्राइस 8,33,82,650 रुपए है। अनामिका खन्ना ने इस ब्रा को बेल्जियन डायमंड से बनाया था, जिसे मलाइका अरोड़ा ने पहना था।


4. Heavenly 70s Fantasy Bra

Mouawad द्वारा इस ब्रा को डिजाइन किया गया था, जिसकी कीमत 66,28,99,500 रुपए है। इस ब्रा को सोने और हीरे से तैयार किया गया था।


5. Black Diamond Fantasy Miracle Bra

इस ब्रा ने भी दुनिया की सबसे महंगी ब्रा की लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। इस ब्रा को साल 2008 में मॉडल Adriana Lima ने पहना था, जो हीरे और माणिक से बनाए गए थे। इस ब्रा की कीमत 33,14,72,250 करोड़ रुपए है।


6. Shenyang City’s Gold Lingerie

दुनिया के सबसे महंगे ब्रा में शामिल Shenyang City’s Gold Lingerie ब्रा को बनाने में पूरे चार महीने का समय लगा था। इस ब्रा को प्योर गोल्ड से बनाया गया था।



 


Tags:    

Similar News