Best Makeup Artists In India: इंडिया के टॉप मेकअप आर्टिस्ट की लिस्ट, इनसे सजना हर किसी का सपना

Best Makeup Artists In India: अगर आप बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट की तलाश में हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंडिया के टॉप मेकअप आर्टिस्ट्स के बारे में। आइए डालें लिस्ट पर एक नजर।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-12 08:35 GMT

Best Makeup Artists In India (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top Makeup Artists In India In 2024: हर कोई अपनी शादी या इंपोर्टेंट फंक्शन में सबसे सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए ज्यादातर लोग मेकअप आर्टिस्ट (Makeup Artist) से तैयार होना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी परेशानी मेकअप आर्टिस्ट को डिसाइड करने में होती है कि आखिर किससे अपना मेकअप करवाया जाए। ऐसे में हम आपको भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकारों (TOP Indian Makeup Artists) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेलेब्स से लेकर हर किसी को अपनी कला से और भी खूबसूरत बना देते हैं। इन मेकअप आर्टिस्ट की सोशल मीडिया (Social Media) पर फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। तो चलिए जानते हैं इंडिया के टॉप बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट्स (Top Best Makeup Artists In India) के बारे में।

भारत के बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट लिस्ट (India's Top Makeup Artists List In Hindi)

1- ओजस रजनी (Ojas Rajani)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ओजस रजनी मुंबई की एक पॉपुलर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, हेयर और फैशन स्टाइलिस्ट हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में करीब 25 साल से भी ज्यादा का एक्सपीरिएंस है और वह एक टीचर भी हैं। ओजस ने ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम किया है। रेड कार्पेट हो या फिर शादी जैसे फंक्शनंस, ओजस इन सभी इवेंट्स के लिए अपनी सर्विसेस देती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके काम को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

2- नम्रता सोनी (Namrata Soni)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में नम्रता सोनी का नाम भी शामिल है, जो ब्राइड्स और मशहूर सेलेब्स के लिए अपने सिग्नेचर लुक के लिए जानी जाती हैं। नम्रता कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को तैयार करने के साथ ही Harper's Bazaar, Vogue, लोरिअल, फेमिना जैसे पॉपुलर पब्लिकेशन के साथ काम कर चुकी हैं। नम्रता के मेकअप लुक को लोग इस वजह से भी पसंद करते हैं, क्योंकि वह परफेक्ट नो-मेकअप मेकअप लुक करने में माहिर हैं। उनके किए हुए मेकअप देखने में सेकंड स्किन जैसे लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी नम्रता सोनी की अच्छी-खासी फॉलोइंग है।

3- पारुल गर्ग (Parul Garg)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हमें यकीन है कि आपने सोशल मीडिया पर इस मेकअप आर्टिस्ट के बारे में जरूर सुना होगा। पारुल गर्ग अपने मेकअप स्किल्स से इंटरनेट पर राज कर रही हैं। आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वह अपने शानदार ब्राइडल मेकअप लुक (Bridal Makeup Looks) के लिए लोकप्रिय हैं। हर ब्राइड का सपना होता है कि वह पारुल से अपना मेकअप करवाए। उन्होंने खुद का मेकअप ब्रांड भी लॉन्च किया है, जिसका नाम है "Parul Garg Beauty"। 

4- भरत और डोरिस (Bharat & Dorris)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भरत और डोरिस बॉलीवुड के टॉप मेकअप और हेयर आर्टिस्ट हैं। दोनों बिजनेस पार्टनर के साथ ही लाइफ पार्टनर भी हैं। भरत मेकअप आर्टिस्ट हैं और डोरिस हेयर स्टाइलिस्ट। ये कपल हाई क्वालिटी मेकअप सर्विसेस प्रदान करता है। दोनों ने खुद का मेकअप ब्रांड B&D भी लॉन्च किया है। भरत और डोरिस ने ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम किया है।

5- शान मुत्तथिल (Shaan Muttathil)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शान मुत्थथिल जाने माने मेकअप और हेयर आर्टिस्ट हैं। वह कई सालों से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। शान ने फैशन डिजाइनर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने स्टाइलिंग का कोर्स भी किया। शान की खासियत ये है कि वह किसी भी स्किन टोन के लोगों की खूबसूरती को अच्छी तरह इनहेंस करना जानते हैं। ग्लैम लुक हो या नो-मेकअप मेकअप लुक शान हर एक लुक को परफेक्शन के साथ हासिल करते हैं।

Tags:    

Similar News