Vastu Tips: रसोई में इन चीज़ों का गिरना होता है बेहद अशुभ, घर से जाने लगती है खुशहाली

Vastu Tips: रसोई घर में अगर आपसे जाने अनजाने ये तीन चीज़ें गिरतीं हैं तो ये वास्तु के अनुसार बेहद अशुभ मानी जातीं हैं और इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में किसी न किसी रूप में परेशानियां आ सकतीं हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-03 14:54 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: रसोई घर आपके घर का सबसे मुख्य हिस्सा होता है ऐसे में क्या आपको पता है कि अगर आपके रसोई घर में कुछ चीज़ें गिरें तो ये अशुभ संकेत होता है और आपको ये कोशिश करनी चाहिए कि आप ऐसा न होने दें। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीज़ें।

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर की रसोई में कुछ चीज़ें लगातार गिर रहीं हैं तो ये आने वाली किसी अनहोनी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप से भी ऐसा कुछ हो जाता है तो आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है। वहीँ आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे आपको अपनी रसोई में काम करते समय या कभी भी नहीं गिरने देना चाहिए।

नमक (Salt)

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)


 वास्तु के अनुसार अगर आपकी रसोई में जाने अनजाने में नमक गिर जाता है तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए आपको इस बात का खास ख्याल रखिये कि आपसे नमक कभी भी रसोई में न गिरे। दरअसल नमक चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है ऐसे में इसका रसोई में गिरना शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि अगर बार बार आपकी रसोई में नमक गिर रहा है तो ये संकेत है कि आपके या आपके परिवार पर किसी तरह की परेशानी आ सकती है।

दूध (Milk)

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपके किचन में दूध बार बार गिर रहा है तो ये भी अशुभ होता है। दूध का सम्बन्ध चंद्र ग्रह से होता है और इसका बार बार गिरना ये बताता है कि आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह कमज़ोर है।

सरसों का तेल (Mustard Oil)

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

वास्तु के अनुसार सरसों का तेल अगर आपकी रसोई में गिरता है तो ये बेहद अशुभ समझा जाता है। सरसों का तेल शनि भगवान् से सम्बंधित है। अगर व्यर्थ में सरसों का तेल गिरता है तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकतीं हैं। जो शनि ग्रह से सम्बंधित होतीं हैं। 

Tags:    

Similar News