Vastu Tips For Furniture: फर्नीचर से भी जुड़ा है वास्तु नियम, इस तरह रखने से भुगतेंगे नुकसान

Home Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र में फर्नीचर से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सुख-शांति रहती है। आइए जानें इन नियमों को।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-12 19:32 IST

Vastu Tips For Furniture (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Furniture Vastu Tips In Hindi: घर बनाने से लेकर घर सजाने तक के लिए कई जरूरी वास्तु नियम (Home Vastu Niyam) बताए गए हैं। जिनका पालन करने से घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, वास्तु नियमों को अनदेखा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में फर्नीचर से जुड़े भी कुछ नियम हैं। जैसे कि फर्नीचर का कलर कैसा रखें और किस दिशा में फर्नीचर रखना चाहिए, इन सभी चीजों की जानकारी दी गई है।

कई बार लोग जानकारी के अभाव में फर्नीचर के लिए गलत दिशा या कलर का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन इससे दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। अगर आपको भी नहीं पता कि फर्नीचर के लिए क्या वास्तु नियम हैं तो इस आर्टिकल में हम इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं फर्नीचर से जुड़े वास्तु नियम (Furniture Ke Liye Vastu Niyam)।

फर्नीचर से जुड़े वास्तु नियम (Vastu Tips For Home Furniture)

अधिकतर लोग अपने घर में नया फर्नीचर लाने से पहले केवल उसके डिजाइन और कलर के बारे में सोचते हैं। हर कोई घर की शोभा बढ़ाने के लिए घर के दीवारों से मैच करता हुआ फर्नीचर का कलर ही रखना चाहते हैं। लेकिन घर में फर्नीचर लाने से पहले आपको ये भी जान लेना चाहिए कि किस दिशा में और किस कलर का फर्नीचर लगाना सही रहेगा। अगर इन नियमों को ध्यान में रखा जाए तो इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आइए पहले जानते हैं कि फर्नीचर के लिए सही दिशा क्या है।

फर्नीचर के लिए सही दिशा (Furniture Vastu Direction)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सबसे पहले जानेंगे लिविंग रूम में फर्नीचर रखने की सही दिशा के बारे में। लिविंग रूम में सोफा सेट को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि मेहमानों का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इन दिशाओं में फर्नीचर रखने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। वहीं, उत्तर या पूर्व दिशा में सोफा सेट रखने से बचें क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

बेडरूम में वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड कमरे की दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और सिरहाना पूर्व या दक्षिण की ओर रखना चाहिए। बिस्तर को उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से बचें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

फर्नीचर के लिए सही कलर वास्तु के हिसाब से (Colour For Furniture According To Vastu)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वास्तु शास्त्र में फर्नीचर के रंग भी अहम भूमिका निभाते हैं। फर्नीचर के लिए Earthy रंग जैसे बेज, भूरा और क्रीम रंग शुभ माने जाते हैं। जबकि लाल और पीले जैसे चमकीले रंगों के फर्नीचर खरीदने से बचना चाहिए।

फर्नीचर खरीदते वक्त रखें इन बातों का ख्याल (Furniture Vastu Niyam)

1- कभी भी शनिवार, मंगलवार या अमावस्या के दिन फर्नीचर ना खरीदें। ऐसा कहते हैं कि इन दिनों पर फर्नीचर खरीदने से घर की सुख-शांति भंग होती है।

2- पीपल या बड़ के पेड़ की लकड़ी से बना फर्नीचर न खरीदें। क्योंकि यह आपके घर में निगेटिविटी लेकर आता है। फर्नीचर के लिए आप चंदन, सागवान, साल, नीम, शीशम, अशोक की लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3- ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें काला रंग बेहद पसंद होता है और वे अपनी हर चीज को काले रंग से ही सजाना पसंद करते हैं, लेकिन घर में पूरी तरह से काले रंग का फर्नीचर नहीं खरीदना चाहिए।

4- रियल लेदर का फर्नीचर ना खरीदें। इन्हें पशुओं की खाल से बनाया जाता है, जो घर में नेगेटिविटी लाने का काम करते हैं।

5- कभी भी राउंड डाइनिंग टेबल नहीं होनी चाहिए। आप दूसरे शेप का डाइनिंग टेबल बनवा सकते हैं।

ये खबर सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस पर अमल करने से पहले संबंधित जानकर से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News