Home Vastu Tips: ये होती है घर के मुख्य द्वार की सही दिशा, तरक्की और धन की होती है वर्षा

Ghar Ke Mukhya Dwar Ki Sahi Disha: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मेन गेट सिर्फ घर के अंदर आने की जगह नहीं होती बल्कि यह ऊर्जा के प्रवेश का भी रास्ता होता है।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-06 11:23 GMT

Home Vastu Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vastu Tips In Hindi: हर व्यक्ति अपना घर बेहद प्लानिंग के साथ तैयार करता है। लिविंग रूम कैसा होगा, रूम कैसा बनेगा, किचन किस साइड रहेगा और मेन गेट किस डिजाइन का होगा, इन सबका ध्यान घर डिजाइन करते वक्त रखा जाता है। लेकिन कभी भी दिशाओं को नजरअंदाज करते हुए घर को डिजाइन नहीं करना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में घर की दिशा को बेहद महत्व दिया जाता है। खासकर, घर का जो मेन गेट (House Main Gate) होता है, उसे केवल व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि अच्छी ऊर्जाओं का भी प्रवेश द्वार माना जाता है। ऐसे में मुख्य द्वार की सही दिशा (Ghar Ka Main Gate Kis Disha Mein Hona Chahiye) हर किसी को पता होना जरूरी है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मेन गेट सिर्फ घर के अंदर आने की जगह नहीं होती बल्कि यह ऊर्जा के प्रवेश का भी रास्ता होता है। अगर दिशा गलत हुई तो घर में निगेटिव एनर्जी का वास हो सकता है। साथ ही इससे तरक्की के रास्ते में भी अड़चनें आ सकती हैं। ऐसे में घर बनवाते समय वास्तु के नियमों (Vastu Tips For Home In Hindi) का जरूर पालन करना चाहिए। इससे घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। आज हम आपको मुख्य द्वार के लिए सही दिशा (Ghar Ke Mukhya Dwar Ki Sahi Disha) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

मेन गेट के लिए सही दिशा कौन सी होती है (Main Gate Ki Sahi Disha Kon Si Hoti Hai In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए, घर का मेन गेट भी वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में होना चाहिए। सही दिशा आपके तरक्की, अच्छी आर्थिक स्थिति को भी सुनिश्चित करती है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार की दिशा हमेशा उत्तर-पूर्व, उत्तर, पूर्व या पश्चिम की ओर होनी चाहिए। ये दिशाएं मेन गेट के लिए शुभ मानी जाती हैं। वहीं, घर का मेन गेट कभी भी दक्षिण-पश्चिम, उत्तर पश्चिम (उत्तर दिशा) या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से बचना चाहिए।

मुख्य द्वार किस रंग का होना चाहिए (Ghar Ka Mukhya Dwar Kis Rang Ka Hona Chahiye)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशा के हिसाब से दरवाजे का रंग चुनने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं दिशा के आधार पर मेन डोर के लिए सबसे शुभ रंग कौन से हैं।

अगर मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर बनवा रहे हैं तो फिर नीला और सफेद रंग का दरवाजा लगवाना शुभ रहेगा। उत्तर दिशा के लिए मेन गेट का कलर हरा उत्तम माना जाता है। उत्तर-पूर्व दिशा पर क्रीम और पीला रंग का दरवाजा लगवा सकते हैं। पूर्व दिशा के दरवाज के लिए सफेद, लकड़ी के रंग या हल्का नीला कलर को शुभ माना गया है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

1- वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार की स्थिति घर के बीचों-बीच में नहीं होनी चाहिए।

2- मुख्य द्वार की ओर जाने वाले रास्ते में अंधेरा नहीं होना चाहिए। क्योंकि इससे निगेटिव एनर्जी आकर्षित होती है। इसलिए हमेशा प्रवेश द्वारा में रोशनी आनी चाहिए।

3- घर के मुख्य द्वार पर कभी भी खंभा, पेड़ या किसी अन्य चीजों की छाया नहीं पड़नी चाहिए।

4- कभी भी घर के मेन गेट पर काला रंग न करवाएं।

5- मुख्य द्वार के सामने कभी भी लिफ्ट या फिर सीढ़ी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे घर में निगेटिव एनर्जी अधिक आती है।

नोट- यह खबर सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले किसी ज्योतिष या वास्तु शास्त्र के जानकर से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News