Vastu Tips for Money Growth: गलती से भी कभी ये चीजें फ्री में न लें, हो सकती है बड़ी परेशानी

Vastu Tips for Money Growth: आपको किसी से कुछ चीजें फ्री में नहीं लेनी चाहिए। ये चीजें फ्री में लेना आप पर वास्तु दोष लगता है। आइए आपको इन नियमों के बारे में बताते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-11-18 00:39 GMT

धन वृद्धि के लिए वास्तु टिप्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Vastu Tips for Money Growth: कई बार लगातार मेहनत करने के बाद भी वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं होती है और कर्जे पर कर्जा अलग लदता चला जाता है। ऐसा इसलिए कि कुछ चीजें जिन्हें जाने-अनजाने में नजरअंदाज करते रहते हैं वो कुछ समय बाद आर्थिक स्थिति खराब करने पर आतुर हो जाती है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कुछ ऐसे नियम बताएं गए हैं जिनको मानने से आप आर्थिक परेशानियों से उभर सकते हैं। इन नियमों में कुछ नियम ऐसे भी हैं जिसमें बताया गया है कि आपको किसी से कुछ चीजें फ्री में नहीं लेनी चाहिए। ये चीजें फ्री में लेना आप पर वास्तु दोष लगता है। आइए आपको इन नियमों के बारे में बताते हैं।

आर्थिक परेशानी दूर करने के उपाय

नमक

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नमक का संबंध शनि से होता है। ऐसे में अगर किसी से फ्री में नमक लेकर उस नमक को उपयोग में ला रहे हैं तो व्‍यक्ति पर कर्ज बढ़ता है। नमक फ्री में लने पर बीमारियां घेरने लगती हैं और आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।

सुई

सिलाई के लिए इस्तेमाल होने वाली सुई को भी किसी से फ्री में ना लें। क्योंकि वास्तु में इस बारे में बताया गया है कि ऐसा करने से रिश्‍तों में दरार आती है। साथ ही वैवाहिक और दांपत्य जीवन में कड़वाहट पैदा होती है।

रुमाल

रुमाल आपको हैरानी होगी, लेकिन जीं हां रुमाल इस्‍तेमाल करना या फिर गिफ्ट में रुमाल लेना, एक बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इससे फ्री के रुमाल का यूज करने से संबंधित व्‍यक्ति से आपके बेवजह लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। 

लोहा

लोहा भी फ्री में नहीं लेना चाहिए। भले बदले में आप कुछ भी क्यों न देंदे, पर दें जरूरी। क्योंकि लोहे का संबंध शनि से होता है। शास्त्रों में कुंडली में शनि अशुभ हों तो शनि से जुड़ी चीजों का दान करना बताया जाता है जिससे परेशानी से राहत मिले। ऐसे में दूसरे से लोहा फ्री में लेना यानी मुसीबतों को बुलावा देने जैसा है।

तेल

फ्री में तेल कभी नहीं लेना चाहिए। क्योंकि भक्त शनि के कष्‍टों से राहत पाने के लिए तेल का दान करते हैं। जिससे उनके ग्रह-नक्षत्र अच्छे रहें। लेकिन अगर आप फ्री में तेल ले रहे हैं तो मतलब आप खुद अपने को परेशानी में डाल रहे हैं।



 

Tags:    

Similar News