Vastu Tips: घर पर अगर इन 4 जीवों में से एक को भी पाल लिया तो कंगाली हो जाती है दूर

Vastu Tips: क्या आपके घर में भी कोई पशु या पक्षी है या आप इन्हे पालने का सोच रहे हैं तो जान लीजिये ये आपके लिए कितने शुभ या अशुभ होते हैं।

Update: 2024-09-02 01:45 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: अक्सर लोग अपने घरों में कुत्ते, बिल्ली या मछलियां पालते हैं। इन्हे पालने के पीछे लोगों द्वारा अलग अलग वजह होती है। कोई कुत्ते अपनी घर की रखवाली के लिए पलटा है तो कोई अपने शौक के लिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे जानवर हैं जो घर पर पालने से आपके घर की कंगाली दूर हो सकती है। जी हाँ आइये जानते हैं कौन से हैं ये जानवर और कैसे इन्हे पालने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है।

कंगाली दूर करते हैं ये पशु-पक्षी 

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप कुछ जीवों को अपने घर में पालते हैं तो इससे आपके घर की कंगाली दूर हो जाती है। आइये जानते हैं कौन से हैं ये जीव।

वास्तु कहता है कि अगर आप पशु पक्षियों को अपने घर पर पालते हैं तो ये आपकी किस्मत पलट सकते हैं। साथ ही साथ ये आपकी ज़िन्दगी पर काफी गहरा असर भी डालते हैं। दरअसल हर एक पशु या पक्षी में एक विशेष तरंग होती है जिसकी वजह से वो हमारी ज़िन्दगी पर विशेष असर डालते हैं। इतना ही नहीं इन पशु पक्षियों के रंग का हमारी आर्थिक दशा और स्वास्थ पर असर पड़ता है। ऐसे में कौन से जानवर आपके लिए शुभ हैं और कौन से अशुभ आइये इसके बारे मं विस्तार से जान लेते हैं।

  • गाय और भैंस दोनों को ही दुधारू पशु माना गया है। जहाँ गाय को हिन्दू धर्म में पूजनीय माना गया है वहीँ इसके घर में होना बेहद शुभ समझा जाता है। गाय के वंश को शिव जी की सवारी माना जाता है वहीँ भैंस को यमराज की सवारी बताया गया है। ऐसी भी मान्यता है कि गाय के अंदर सभी देवी देवताओं का वास होता है और भैंस के अंदर महाकाल का। कहते हैं कि अगर मनुष्य नियमित रूप से गाय की उपासना करे तो सभी समस्याओं का अंत हो जाता है वहीँ भैंस की सेवा अगर आप करते हैं तो संकट टाल जाते हैं।
  • अगर आप जीवन में उन्नति और सफलता चाहते हैं तो आपको अपने घर में गाय पालनी चाहिए वहीँ अगर आपके जीवन में संघर्ष अधिक है तो आपको भैंस पालनी चाहिए।
  • अगर आपके घर में काला कुत्ता है तो खुश हो जाइये क्योंकि काले रंग के कुत्ते घर की नकारात्मकता को ख़त्म कर देते हैं। इसीलिए वास्तु के अनुसार ये बेहद शुभ होते हैं।
  • इसके अलावा अगर आपने घर में तोता पाला हुआ है तो ये भी बेहद शुभ होता है। दरअसल तोते का सम्बन्ध सीधे तौर पर बुध ग्रह से होता है। अगर व्यक्ति तोता घर में पालता है तो ये व्यापार में तरक्की लाता है और व्यक्ति को सफल बनाता है।
  • मछली को पालना बेहद शुभ होता है इसका सम्बन्ध चन्द्रमा और मानसिक स्थिति से होता है। वास्तु के अनुसार घर में मछली पालने से आपके घर में सुख समृद्धि और सुख-शांति आती है। मछलियों को घर के पूर्व उत्तर के कोने में रखना चाहिए।
Tags:    

Similar News