Vastu Tips: घर में इस दीवार पर लगाएं शीशा, यहाँ लगाया तो होगा कई समस्याओं से सामना

Shisha Kis Disha Me Lagana Chahiye: घर पर अगर आपने इस दिशा में शीशा लगवाया है तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं क्या है इसके लिए सही दिशा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-30 14:33 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज़ का एक महत्त्व होता है ऐसे में घर पर कहाँ क्या रखा है इसका भी प्रभाव आपके भाग्य पर पड़ता है। ऐसे में घर की किस दीवार पर आप शीशा लगा रहे हैं और कहाँ नहीं ये भी काफी महत्वपूर्ण विषय है। आइये जानते हैं कि आपको अपने घर की किस दीवार पर शीशा लगाना चाहिए और कहाँ पर नहीं।

हम घर पर जब शीशा लगाते हैं तो अपनी सुविधा और घर की सुंदरता के अनुसार लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार इसके कुछ नियम हैं। जिन्हे जानना और समझना बेहद ज़रूरी है नहीं तो ये आपकी सफलता में कई तरह की रूकावट भी ला सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं कि घर पर आपको शीशा किस दिशा में लगाना चाहिए।

आप घर में शीशा तो कहीं भी लगा सकते हैं लेकिन ये कौन कौन सी दिक्कतें लेकर आएगा ये अहम् है क्योंकि अकसर हम घरों में शीशे सजावट और सुंदरता को तो ध्यान में रखते हैं लेकिन वास्तु के नियमों का हमे पता ही नहीं होता। जिससे कई तरह की दिक्कतें भी हो सकतीं हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में पूर्व की दिशा में शीशा लगाना चाहिए ये काफी शुभ होता है। घर में सुख समृद्धि और खुशियों के लिए आपको घर की पूर्व दिशा में शीशा लगाना चाहिए। वहीँ अगर आप घर की उत्तर दिशा वाल दीवार पर शीशा लगाते हैं तो इसे सबसे उत्तम माना गया है। शीशा लगाने के लिए ये दिशा सबसे उत्तम मानी गयी है।

घर की उत्तर और पूर्व दोनों में से किसी भी दिशा में अगर आप शीशा लगाते हैं तो ये बेहद फलदाई होता है। वास्तुशास्त्र कहता है कि अगर आप घर की उत्तर या पूर्व दोनों में से किसी भी दिशा में शीशा लगाते हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली लेकर आता है साथ ही परिवार के सभी सदस्य भी सफलता प्राप्त करते हैं।

वास्तु के अनुसार अगर घर में आप शीशा सही दिशा में लगाते हैं तो इससे आपके घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में हर तरफ सकारात्मकता का वातावरण उत्पन्न हो जाता है। वहीँ अगर आपकी आर्थिक स्थिति में आप सुधार चाहते हैं तो आप घर की तिजोरी में भी शीशा लगा सकते हैं। जिससे आपकी धन दौलत में वृद्धि होगी। साथ ही आपके पैसे भी टिके रहेंगें।

वहीँ एक बात का और ख्याल रखें कि आप घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा या अग्नेय कोण पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।   

Tags:    

Similar News