Vastu Tips: घर की इस दिशा पर रखते हैं दिया तो हो जाइये सावधान, चली जातीं हैं घर की खुशहाली

Vastu Tips: अगर आप भी हर शाम को घर में दिया जलाते हैं तो जान लीजिये इसके लिए कौन सी दिशा शुभ है और कौन सी दिशा अशुभ।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-10 05:29 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में घर में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीँ ऐसी भी मान्यता है कि इससे घर में सुख समृद्धि आती है और घर का वातावरण अच्छा बना रहता है। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप इस दिए को गलत दिशा में जला रहे हैं तो ये आपके घर से खुशियों को छीन भी सकता है और तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है। तो ऐसे में कौन सी दिशा इसके लिए सही है और कौन सी नहीं आइये जानते हैं।

घर में दीपक जलाने से नकारात्मकता घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पातीं हैं और साथ ही घर का वातावरण भी अच्छा बना रहता है। ऐसे में दिया जलना तो शुभ होता है लेकिन अगर आप इसे सही दिशा में रखते हैं तो। वहीँ वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि अगर आप घर में सुबह शाम दीपक जलाते हैं तो ये बेहद शुभ होता है और इससे जीवन में खुशहाली भी आती है।

वैसे शास्त्रों के अनुसार दीपक जलाने की सही दिशा के बारे में भी बताया गया है कि अगर आप सही दिशा में दीपक जलाते हैं तो ये आपके भाग्य को उदय करता है साथ ही जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है। वहीँ शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि आपको दीपक सही दिशा में रखकर जलाना चाहिए। सही दिशा में दीपक जलाने से ये आपको फलीभूत करता है। वहीँ अगर आप इसे गलत दिशा में रख देते हैं तो इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में कभी भी दिया नहीं रखना चाहिए। ये बेहद अशुभ साबित हो सकता है। दक्षिण दिशा में दिया जलाना बेहद अशुभ हो सकता है जिससे आपको कई तरह की परेशानिया भी हो सकतीं हैं। इतना ही नहीं ये घर की खुशियां भी ख़त्म कर सकता है।

दरअसल हिन्दू धर्म में दक्षिण दिशा को मौत के देवता यानि यमराज की दिशा कहा जाता है। इस वजह से इस दिशा में दिया जलने को शुभ नहीं माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप इस दिशा में दिया जलाते हैं तो इससे आपको आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही खुशहाली कम होने लगती है और घर में नकारात्मकता का वास होने लगता है। साथ ही किसी न किसी तरह का संकट भी आने लगता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार हमेशा उत्तर दिशा में दीपक जलाकर रखना चाहिए। इस दिशा में दीपक रखना काफी शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में धन वैभव आता है। साथ ही खुशहाली का वातावरण भी बना रहता है।

Tags:    

Similar News