Vastu Tips: घर के मेन गेट पर भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, कंगाल को सकते हैं आप

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हे आपको कभी घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए नहीं तो ये आपके जीवन में कंगाली ला सकते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-06 03:33 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: आपको भी बागवानी का शौक है तो ये खबर आपके लिए काफी ज़रूरी है। दरअसल हम अक्सर कुछ ऐसे पौधे घर पर लाकर लगा लेते हैं जो हमे और हमारे परिवार को नुकसान पहुंचाने लगते हैं साथ ही इसके बारे में हमे पता भी नहीं होता। वहीँ वास्तु के अनुसार हमे अपने घर के मुख्य द्वार पर कुछ पौधों को कभी भी नहीं लगाना चाहिए, इससे बरक्कत रुक जाती है और घर में कंगाली छा जाती है। आइये जानते हैं कौन से हैं ये पौधे।

गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोगों को अक्सर कई तरह ने और नई किस्म के पौधे घर ले जाते हुए आपने देखा होगा। लेकिन कई बार ये पौधे आपके भाग्य को भी नुकसान पहुँचा देते हैं। दरअसल वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत से ऐसे पौधे हैं जिन्हे घर के मुख्य द्वार पर रखना खतरे से खाली नहीं होता और ये आपको आर्थिक रूप से कमज़ोर भी बना देते हैं।

अपने आस पास हरियाली रखना बेहद अच्छा होता है ये न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि आपकी आँखों को भी सुकून पहुँचता है। लेकिन अपने घर में जब भी आप कोई पौधा लगाएं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। क्योंकि हर एक पौधा आपके घर के लिए सही नहीं होता वहीँ पौधों की दिशा और स्थिति भी बेहद मायने रखती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पौधों के बारे में जिन्हे आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए।

केले का पौधा

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

यूँ तो तो हिन्दू धर्म में केले के पौधे को काफी शुभ माना जाता है और पूजा पाठ में भी इसका काफी महत्त्व है। लेकिन केले के पेड़ को आप अगर घर के मुख्य द्वार पर लगते हैं तो ये आपके लिए परेशानी ला सकता है और आपके घर की बरक्कत को रोक सकता है। वहीँ आप केले के पेड़ को आप अपने घर के पीछे की तरफ लगा सकते हैं।

मनी प्लांट

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

मनी प्लांट जहाँ घर में बरक्कत लाने के लिए ही लगाया जाता है वहीँ क्या आप जानते हैं कि ये आपकी आर्थिक स्थिति को भी डगमगा सकता है। अगर आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो ये उल्टा असर करने लगता है और व्यक्ति को कंगाल तक बना सकता है।

आक का पौधा

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

घर के मुख्य द्वार के अलावा आपको याद रखना चाहिए कि आपके घर के ठीक सामने आक का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। इससे भी आपके घर में धन आने के रास्ते रुकने लगते हैं।

तुलसी का पौधा

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

आपको जानकार हैरानी होगी कि तुलसी का पौधा न तो कभी मुख्य द्वार पर रखना चाहिए और न ही ये आपके घर के ठीक सामने भी होना चाहिए। तुलसी को घर के आंगन में ही लगाना शुभ समझा जाता है।

Tags:    

Similar News