Vinesh Phogat Looks: इंडियन लुक में बिजली गिराती हैं विनेश फोगाट, देखें तस्वीरों में खूबसूरत लुक्स

Vinesh Phogat Indian Looks Photos: विनेश फोगाट का नाम देश की टॉप महिला रेसलर्स में लिया जाता है। वह न केवल अपने खेल बल्कि लुक से भी कई महिला एथलीट्स को कड़ी टक्कर देती हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-07 08:32 GMT

Vinesh Phogat Look (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vinesh Phogat Looks: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के साथ पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। उन्हें महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग के फाइनल मुकाबले से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। दरअसल, इस अंतिम मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला, जिसकी वजह अब वह फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। विनेश बीते दिन ही ओलंपिक के फाइनल (Vinesh Phogat Final) में पहुंचने वाली पहली महिला एथलीट बनी थीं। लेकिन अब ओलंपिक में गोल्ड मेडल (Olympic Games Medal) जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया।

बता दें विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेल, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में भारत का नाम रौशन कर चुकी हैं। हरियाणा से ताल्लुक रखने वालीं विनेश फोगाट का नाम देश की टॉप महिला रेसलर्स (India's Top Women Wrestlers) में लिया जाता है। वह न केवल अपने खेल बल्कि लुक से भी कई महिला एथलीट्स को कड़ी टक्कर देती हैं। विनेश सिंपल लुक में ही रहना पसंद करती हैं। फैंस उन्हें इंडियन लुक में देखना काफी पसंद करते हैं। आइए देखें विनेश के कुछ खूबसूरत एथनीक लुक्स (Vinesh Phogat Indian Looks)।

विनेश फोगाट के खूबसूरत लुक्स (Vinesh Phogat Top Ethnic Looks)

1- पर्पल लहंगा


तस्वीरों को देखकर ये कहना मुश्किल नहीं होगा कि विनेश फोगाट लहंगे में बेहद खूबसूरत लगती हैं। दोनों ही इंडियन लुक को खिलाड़ी ने बेहद अच्छे ढंग से कैरी किया है। सिंपल मेकअप, हैवी नेकलेस से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 2- इंडो-वेस्टर्न लुक


एक अवॉर्ड शो में विनेश फोगाट ने रेड कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था। सिक्विन ब्लाउज के साथ विनेश ने सिंपल स्कर्ट कैरी किया, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और स्टनिंग नजर आईं। न्यूड मेकअप, वेवी हेयर और मिनिमल ईयररिंग्स से खिलाड़ी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

3- रॉयल ग्रीन लहंगा


विनेश फोगाट के इस लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। महिला खिलाड़ी ने सिल्क ग्रीन लहंगा के साथ ऑर्गेंजा दुप्पटा शॉल की तरह कैरी किया था, जो उनके लुक को रॉयल बना रहा था। उन्होंने इस लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी और ईयररिंग्स कैरी की। साथ ही अपने बालों को खुला छोड़ा। इस लहंगे में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

4- पिंक सूट


दिवाली के मौके पर विनेश फोगाट ने इस सुंदर से पिंक सूट को कैरी किया था। इस एथनिक लुक में खिलाड़ी बेहद सुंदर लग रही हैं। सिंपल से मेकअप के साथ विनेश ने ईयररिंग्स, मंगलसूत्र और पिंक चूड़ियां कैरी कर लुक को कंप्लीट किया। खुले बाल उनके लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे।

Tags:    

Similar News