वर्जिन महिला हुई प्रेग्नेंट, नहीं बनाया कभी शारीरिक संबंध, डॉक्टर भी हैरान

एक महिला के लिए मां बनने का एहसास बेहद खास होता है। अपने रिश्ते को नई पहचान देने का ये दूसरा कदम होता है। लेकिन क्या हो अगर कोई महिला बिना सेक्स किए ही प्रेग्नेंट हो जाए?

Update: 2021-03-11 07:05 GMT
वर्जिन महिला हुई प्रेग्नेंट, नहींबनाया कभी शारीरिक संबंध, डॉक्टर भी हैरान

नई दिल्ली: एक महिला के लिए मां बनने का एहसास बेहद खास होता है। अपने रिश्ते को नई पहचान देने का ये दूसरा कदम होता है। लेकिन क्या हो अगर कोई महिला बिना सेक्स किए ही प्रेग्नेंट हो जाए? जी हां ये सोच नहीं बल्कि सच मे ऐसा एक महिला के साथ हुआ है।

महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी की कहानी बताई

UK के हैम्पशायर में रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी हैरान कर देने वाली प्रेग्नेंसी की कहानी शेयर की है। 28 साल की निकोल ने बताया है कि कैसे वो 8 साल पहले बिना सेक्स के ही प्रेग्नेंट हो गई थी।

खबरों की माने तो निकोल उस वक़्त 18 साल की थी जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही थी। ऐसे ही एक दिन निकोल को ऑफिस मे काम करते हुए उन्हें अचानक से सिने मे जलन होने लगी और चक्कर आने लगा। जिसके बाद उनकी दोस्त ने उसे प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की सलाह दी।

रिपोर्ट पोसिटिव निकला

प्रेग्नेंसी टेस्ट मे निकोल का रिपोर्ट पॉजिटिव आया, ये देख कर उसके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। उसे इस बात का यकीन ही नहीं हुआ की वो प्रेग्नेंट है। ऐसा इस लिए क्योंकि निकोल वर्जिन थीं। उसने कभी भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे।

पोस्ट के माध्यम से निकोल ने बताया कि वह सेक्स तो दूर टैम्पोन तक का इस्तेमाल नहीं कर पाती थी। कई कोशिशों के बाद भी वो और उनका ब्वॉयफ्रेंड कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बना पाए क्योंकि इस दौरान निकोल को बहुत तेज दर्द होता था।

डॉक्टर से करता था चेकअप

उन्होने आगे बताया कि वह इस बात को बिलकुल समझ नहीं पा रही थी कि आखिर उन्हें इतना दर्द क्यो होता है। इस दौरान वो डॉक्टर से भी मिली थी और चेकअप के बाद उन्होंने भी कहा कि सबकुछ ठीक है।

ये भी पढ़ें : Freeze का सही इस्तेमाल, इन चीजों को रखने से पहले जान लें ये बात, कैसा पड़ेगा असर

वेजिनीस्मस नाम की बीमारी

लेकिन इसके बाद आखिरकार प्रेग्नेंसी चेकअप के दौरान निकोल को पता चला कि उन्हें वेजिनीस्मस नाम की बीमारी है। इस मेडिकल कंडीशन में वजाइना की मांसपेशियां इतनी सिकुड़नें लगती हैं कि शारीरिक संबंध बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वो और हैरान हो गई थी।

डॉक्टर का कहना है कि संबंध ना बनाने के बावजूद भी अगर किसी तरह स्पर्म या फ्लूड वजाइना में चला जाता है तो भी प्रेग्नेंसी हो सकती है। हालांकि ऐसा मामला ना के बराबर होता है।

ये भी पढ़ें : Night Shift में काम करने वाले हो जाएं सावधान, इस रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Tags:    

Similar News