Vitamin B12: शरीर खोखला कर देती है Vitamin B12 की कमी, इन चीजों के सेवन से कम होगी यह समस्या

Vitamin B12: हमारे शरीर का स्वस्थ रहना कितना जरूरी है, यह बात हम सब जानते हैं लेकिन शरीर को स्वस्थ कैसे रखे इस बात को जानना है जरूरी।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-01-07 23:34 IST

Vitamin B12: हमारे शरीर का स्वस्थ रहना कितना जरूरी है, यह बात हम सब जानते हैं लेकिन शरीर को स्वस्थ कैसे रखे इस बात को जानना है जरूरी। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उच्चित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स , विटामिन्स, मिनिरल्स, प्रोटीनस की जरूरत होती है । अगर बात करे विटामिन्स की तो एक विटामिन ऐसी भी हैं जिसे हमारा शरीर नही बनता। इस विटामिन को शरीर में बनाएं रखने के लिए यह जरूरी है की हम ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमे यह भरपूर मात्रा में पाई जाएं। जी हां, हम बात कर रहे बी12 की। अगर शरीर में बी12 की कमी हो जाए तो बहुत सी बीमारियां का सामना करना पर सकता है।


विटामिन बी12 के कमी के लक्षण (Vitamin B12 Deficiency)–

विटामिन बी12 क्यों हैं जरूरी

शरीर को सुचारू रूप से चलाने में विटामिन बी12 अहम भूमिका निभाता है। विटामिन बी12 की कमी से हमे शरीर से जुड़े कई परेशानियों का जुझना पर सकता है। लोगो में अधिकतम विटामिन बी12 की कमी पाई जाती है।शरीर में विटामिन बी12 के स्तर को नियंत्रित रखना जरूरी है। विटामिन बी12 शरीर के Nerve Cells और blood cells को ठीक से काम करने में मदद करता है। विटामिन बी12 की कमी का प्रभाव Nervous System और Red blood cells के फंक्शन पर होता है जिससे एनीमिया, अल्जाइमर जैसी बीमारियो का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

बी12 की कमी होने पर शरीर हमे कुछ संकेत देते है , अगर हम यह संकेत समय रहते समझ सके तो बहुत सी बामारियों से बच सकते हैं। जैसे की बहुत जल्दी थक जाना, बिना कुछ किए भी थकान का होना, चिड़चिड़ापन, भूख का काम लगना, कमजोरी महसूस कराना, बालो का झड़ना, आखों का और शरीर का पीलापन होना, बालो का झड़ना, जीभ पर दाने या जीभ का लाल होना अधिक तनाव होना, सास का फूलना, मुंह में छाले, आंखों से काम दिखना, सिरदर्द, हाथ –पैर का अकड़न, भूलने की आदत, कब्ज, वजन का तेजी से कम होना, भ्रम होना आदि जैसे लक्षण अगर आपके साथ भी होते हैं तो डॉक्टर को जरूर और जल्द से जल्द दिखाएं।

आज ही शामिल करें इन चीजों को अपनी डाइट में – (Diet For Vitamin B12): 

1. दही– दही में आपको बी1, बी2 और बी12 जैसे विटामिन मिलते हैं। आप अपने डाइट में काम वसा वाली दही शामिल करे । यह आपके शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है।

2.ओट्स– ओट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और फाइबर पाएं जाते हैं। ओट्स में अधिक मात्रा में बी12 होते हैं, जिसे खाने से आप फिट और हेल्दी रहेंगे।

3. अंडे – अंडे को रोजाना खाने के बहुत से फायदे हैं। अंडा विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद करता है और यह शरीर के अन्य जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

4. ब्रोकली – आप अपने डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करे, इसमें केवल विटामिन बी12 ही नहीं बल्कि फोलेट (बी9) भी शामिल होते है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने देता।

5. दूध – अगर आप शाकाहारी हैं,तो आप के लिए यह एक अच्छी ऑप्शन है बी12 के कमी को दूर करने की। दूध में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। आप अपने डाइट में दूध को जरूर शामिल करें।

6. सोयाबीन– सोयाबीन के मदद से भी आप बी12 की कमी से छुटकारा पा सकते हैं। सोयाबीन में भरपूर मात्रा में बी12 पाई जाती हैं। आप चाहे तो सोयाबीन की सब्जी या सोयाबीन मिल्क का सेवन कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News