विश्व जनसंख्या दिवस: कोरोना जैसी आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी

विश्व जनसंख्या दिवस इस साल भी दो चरणों में मनाया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस साल स्वास्थ्य विभाग ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ थीम के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान में जुटेगा।

Update: 2020-07-07 13:02 GMT

हमीरपुर: विश्व जनसंख्या दिवस इस साल भी दो चरणों में मनाया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस साल स्वास्थ्य विभाग ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ थीम के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान में जुटेगा। पहले चरण के तहत विभागीय टीमों ने दंपतियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उन्हें परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। दूसरे चरण में रजिस्टर्ड दंपति को परिवार नियोजन साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:लेडी डॉन-माफिया पत्नीः आखिर क्या है दोनो का विकास से संबंध, जानें पूरी कहानी

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.रामअवतार ने बताया कि 27 जून से ही आशा और एएनएम की 335 टीमों ने जनपद भर में दंपतियों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनों के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया था और उनका नाम भी रजिस्टर्ड कर रही हैं। यह अभियान आगामी 10 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 11 से लेकर 31 जुलाई तक इन्हीं रजिस्टर्ड दंपतियों को परिवार नियोजन से जुड़े साधन मुहैया कराएं जाएंगे। इस बार पुरुषों को ज्यादा से ज्यादा नसबंदी के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जाएगी। एएनएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा बहुएं महिलाओं के बीच जाकर उन्हें नसबंदी के प्रति जागरूक करेंगी। अस्थाई साधनों में कंडोम, माला-एन, छाया टेबलेट का वितरण होगा। अंतरा इंजेक्शन और कॉपर टी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:धोनी का जबरा फैन: दिया एक खूबसूरत व नायाब तोहफा, हर कोई रह गया दंग

प्रत्येक गुरुवार को मनेगा अंतराल दिवस

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.रामअवतार ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनपद में प्रत्येक गुरुवार को सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर अंतराल दिवस मनाया जाएगा। इस दिन अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं और नवदंपतियों को गर्भनिरोधक के अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा शंकाओं का समाधान किया जाएगा। एक ही जगह पर परिवार नियोजन के सभी साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला अस्पताल के साथ-साथ स्वास्थ्य इकाइयों पर भी गर्भनिरोधक गोलियों व कंडोम की पर्याप्त उपलब्धता है। इस दिवस के आयोजन से लोगों को परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News