Lok Sabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई है। आज चौथे चरण के तहत सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। पिछले तीन चरणों की तरह चौथे चरण का मतदान सुचार रूप और शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य प्रकार के तमाम व्यापक इंतजाम किये गए थे। इसमें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती शामिल है। कुछ पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कई राज्यों में वोटरों के बीच वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मई महीने की प्रचंड गर्मी को भी मात देते हुए चौथे चरण के वोटर्स अपने घरों से निलकते हुए पोलिंग बूथ पर पहुँचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि कई जगहों पर वोटिंग धीमी हुई।चौथे चरण में इन राज्यों में हुआ मतदान 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों में से आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ। इस चरणों में भी कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिसके भाग्य का फैसला मतदाता अपने वोट से किया। अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा सहित ये दिग्गज मैदान में इस चरण के चुनाव में बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला हुआ। 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 5 केंद्रीय मंत्री,एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेट और एक अभिनेता शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री में उत्तर प्रदेश के कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव मैदान हैं। केंद्रीय मंत्री में गिरिराज सिंह और अर्जुन मुंडा के अलावा कुछ और लोगों भी हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर से टीएसी सांसद महुआ मोइत्रा, हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता, और कांग्रेस की वाईएस शर्मिला सहित कई बड़े चेहरे मैदान में हैं। इन सभी के किस्मत का ताला शाम छह बजे तक ईवीएम में कैद हो गया। इसका फैसला 4 जून हो आएगा।