Lok Sabha Election Voting: तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग समाप्त, शाम 6 बजे तक 60.19 फीसदी वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई।

Written By :  Viren Singh
Update: 2024-05-07 12:33 GMT

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। तीसरे चरण के मतदान के तहत सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण का मतदान बीते 19 अप्रैल को था। इस फेज में 66.14 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 66.71 फीसदी मतदान हुआ था। तीसरे चरण की वोटिंग के साथ आज 284 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इन तीन फेज के मतदान के बाद अगली सरकार का रुख तय हो जाएगा।

इन हाई प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग जारी  

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। इस फेज में एमपी के विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह इस फेज में चुनावी मैदान में हैं। यूपी की कुछ हॉटसीटें भी इस चरण में शामिल हैं। तीसरे चरण में मुलायम परिवार के अक्षय यादव, डिंपल यादव, आदित्य यादव के राजनीतिक किस्मत का फैसला कल ईवीएम की पेंटी में बंद हो जाएगा। इनके अलावा राजवीर सिंह, गृहमंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज इस फेज में चुनावी मैदान में हैं।

जानें किस राज्य में कहां हो रही आज वोटिंग

उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला और बरेली।

गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर।

कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा।

महाराष्ट्र: रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले।

मध्‍यप्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर , गुना , सागर , विदिशा , भोपाल, राजगढ़ और बैतूल।

छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर।

बिहार: झांझरपुर, सौपाल, अरेरिया, मधेपुरा और खगड़िया।

असम: कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी।

दमन और दीव: दादरा एवं नगर हवेली।

गोवा: उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।

पश्चिम बंगाल: मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।

Live Updates
2024-05-07 14:01 GMT

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग आज समाप्त हो गई। तीसरे चरण में 64.09% मतदान हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार थर्ड फेज में वोटिंग में करीब 2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। 2019 के चुनाव में तीसरे चरण के तहत 66.89% वोटिंग हुई थी। 

असम 

75.01%

बिहार

56.41%

छत्तीसगढ़

66.92%

दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप

65.23%

गोवा 

72.98%

गुजरात

55.83%

कर्नाटक

66.26%

मध्य प्रदेश

62.48%

महाराष्ट्र

53.74%

उत्तर प्रदेश 

56.23%

पश्चिम बंगाल    

73.93%


2024-05-07 12:28 GMT

शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 60.19%

असम 

74.86%

उत्तर प्रदेश 

55.13%

कर्नाटक 

66.05%

गुजरात

 55.22%

गोवा 

72.52%

छत्तीसगढ़

 66.87%

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव 

65.23%

पश्चिम बंगाल 

73.93%

बिहार 

56.01%

मध्य प्रदेश 

62.28%

महाराष्ट्र 

53.40%


2024-05-07 12:08 GMT

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा अपनी पत्नी रीवाबा जाडेजा के साथ गुजरात के जामनगर में वोट डालने पहुंचे

2024-05-07 11:41 GMT

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ''हम कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव निष्पक्ष हो। जहां भी फर्जी वोटिंग हुई, हमारे लोगों ने उसका विरोध किया... मशीन (ईवीएम) तो मशीन होती है, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि मुझे ईवीएम पर आपत्ति है।'' उस मशीन में आप देख नहीं सकते कि वोट कहां जा रहा है, वीवीपैट मशीन में सॉफ्टवेयर है, वो सॉफ्टवेयर तय करता है कि क्या होगा, मैं जो करूंगा, जो सॉफ्टवेयर चाहेगा वही प्रिंट होगा और वही काउंट होगा।

2024-05-07 11:39 GMT

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपना फैसला सुरक्षित रखने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि अरविंद केजरीवाल, जिनके खिलाफ इस तरह का भ्रष्टाचार का मामला है, जब वह जेल से बाहर आएंगे तो मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।"

2024-05-07 11:17 GMT

टीएमसी नेताओं और पार्टी   पश्चिम बंगाल के दक्षिण मालदा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।  

2024-05-07 11:13 GMT

हाजीपुर लोकसभा सीट से लोजपा(रा) उम्मीदवार चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा, ''जब हम जंगल राज कहते हैं, तो इसका एक कारण है, जिस तरह से सबसे ज्यादा पलायन, हत्या, 1990 के दशक में यहां बलात्कार, लूट और डकैती होती थी, ये जंगलराज था... पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा गरीब लोग मुख्यधारा से जुड़े हैं, आंकड़े यही बता रहे हैं... अगर ये ऐसे नियम को लोग 'राक्षसराज' कह रहे हैं तो ऐसा 'राक्षसराज' ही अच्छा है...''

2024-05-07 10:52 GMT

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: मध्य प्रदेश के गुना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है जो देश को वैश्विक मंच पर ले गए हैं और देश के लोग पीएम मोदी पर विश्वास करते हैं, यहां तक कि चुनाव आयोग चाहता है कि मतदान प्रतिशत बढ़े और हम इसके लिए काम कर रहे हैं।

2024-05-07 10:17 GMT

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग के मामले में अब तक पश्चिम बंगाल अव्वल रहा है, यहां पर तीन बजे तक 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े हैं, जबकि देश में सबसे कम मतदान महाराष्ट्र मे हुआ है। जहां पर अभी तक 43 फीसदी से कम वोट पड़े हैं।

3 बजे तक इतने फीसदी पड़े वोट

उत्तर प्रदेश- 46.78 फीसदी

असम- 63.08

बिहार- 46.69

छत्तीसगढ़- 58.19

दादर एवं नागर हेवली और दमन एवं द्वीप- 52.43

गोवा- 61.39

गुजरात- 47.03

कर्नाटक- 54.20

मध्य प्रदेश- 54.09

महाराष्ट्र- 42.63

पश्चिम बंगाल- 63.11 फीसदी वोट पड़े हैं।

2024-05-07 10:00 GMT

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: लकर्नाटक में चुनावी ड्यूटी पर तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई है। दिल का दौरा पड़ने से इन कर्मियों का निधन हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोविंदाप्पा सिद्दापुरा (48) सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। उनका निधन सोमवार को बागलकोट जिले के मुधोल नगर में हो गया, जबकि दूसरे कर्मचारी सहायक कृषि अधिकारी आनंद तेलांग (32) की मृत्यु बीदर जिले के कुदुम्बल में हुई। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मतदान जारी है।

Tags:    

Similar News