Lok Sabha Election 2024 Voting: छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान समाप्त, कुल 58.82% वोटिंग, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

Written By :  Viren Singh
Update:2024-05-25 19:02 IST
Live Updates - Page 3
2024-05-25 06:12 GMT

केजरीवाल ने परिवार संग डाला वोट, दिल्ली में 21 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ दिल्ली के सिविल लाइंस बूथ पर मतदान किया है। बता दें कि दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 फीसदी वोटिंग हुई।

जानिए सीटों पर वोटिंग फीसदी

चांदनी चौक- 18.55%

ईस्ट दिल्ली-22.41%

न्यू दिल्ली-19.18%

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-24.49%

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली-22.67%

साउथ दिल्ली-21%

वेस्ट दिल्ली-21.56%

2024-05-25 05:50 GMT

अरविंदर सिंह लवली ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: भाजपा के स्टार प्रचारक सरदार अरविंदर सिंह लवली ने अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। लवली हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए।

2024-05-25 05:44 GMT

मनोज तिवारी और अजय महावार ने यमुना विहार में डाला वोट

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना विहार में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उनके साथ विधायक अजय महावार भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

2024-05-25 05:18 GMT

चादंनी चौक से भाजपा उम्मीदवार खंडेलवाल ने परिवार संग डाला वोट

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने आज सुबह 7 बजे अपने परिवार संग लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाला है। वोट डालने के लिए उनके संग उनकी 84 वर्षीय मां, पत्नी, बेटियां और भाई के साथ अन्य सगे संबंधी शामिल रहे।

2024-05-25 04:57 GMT

कपिल देव, महावीर फोगाट, बबीता फोगाट ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE: चरखी दादरी, हरियाणा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्व पहलवान महावीर फोगाट और भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने मतदान किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं...। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।

2024-05-25 04:54 GMT

सीएम नवीन पटनायक ने डाला वोट

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण और ओडिशा विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भुवनेश्वर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

2024-05-25 04:50 GMT

भारत जल्द बनेगा महाशाक्ति वाला देश

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाला। मतदान करने के बाद आरिफ मोहम्मद ने कहा क यह लोकतंत्र का त्योहार है, भारत के लोगों की संप्रभुता के अधिकारों का उत्सव है। इसका हिस्सा बनना एक शानदार एहसास है। मेरा मानना है कि यह देश जल्द ही एक महाशक्ति बनेगा।

2024-05-25 04:44 GMT

सोनिया और राहुल ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के लिए राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से साथ सेल्फी ली। 

2024-05-25 04:23 GMT

आप सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला वोट

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं पूर्व दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

2024-05-25 04:13 GMT

सुबह नौ बजे तक पड़े 10.82 फीसदी वोट

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 10.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

बिहार में 9.66 फीसदी

हरियाणा में 8.31

जम्मू-कश्मीर में 8.99

झारखंड में 11.74

दिल्ली में 8.94

ओडिशा में 7.45

उत्तर प्रदेश में 12.33

पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशत

Tags:    

Similar News