Lok Sabha Election Results 2024: जनता-जनार्दन का एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताने के लिए धन्यवाद : पीएम मोदी

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-04 10:44 GMT
Live Updates - Page 4
2024-06-04 08:38 GMT

इन राज्यों ने रोका भाजपा को लक्ष्य के पास जाने से

Lok Sabha Election Results 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले 2024 में 400 पार लक्ष्य रखा था। आज जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आ आ रहे हैं तो भाजपा इस लक्ष्य से काफी पीछे दिख रही है। रुझानों में भाजपा 300 सीटों से नीचे चल रही है। टारगेट तक नहीं पहुंच पाने की सबसे बड़ी वजह यूपी और बंगाल रहा है। यहां पर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यूपी में भाजपा 33 सीटों पर आगे चल रही है। सपा 33 सीटों और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कुल मिलाकर इंडिया गठबंधन यूपी में 44 सीटों पर लीड बनाए हुए है। बंगाल की कुल 42 सीटों में सत्ताधारी दल टीएमसी 30 सीटों पर लीड बनाए हुए है। बीजेपी 11 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 1 सीटे पर आगे चल रही है। राजस्थान में भी भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला रहा है।

2024-06-04 07:58 GMT

400 से अधिक सीटें जीतेंगे, प्रदेश की सभी सीटें सुरक्षित

Lok Sabha Election Results 2024 Live: अभी तक उम्मीद के मुताबिक भाजपा द्वारा प्रदर्शन नहीं कर पाने पर राजस्थान में भाजपा के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने जयपुर में मीडिया से बता करते हुए कहा कि रुझान भाजपा के पक्ष में हैं... हम 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेंगे। राजस्थान में हम सभी 25 लोकसभा सीटें सुरक्षित करेंगे।

2024-06-04 07:54 GMT

ममता बनर्जी के आवास पर बड़ी बैठक

Lok Sabha Election Results 2024 Live: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीएमसी 31 सीटों पर आगे चल रही है. यहां बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए है. इस बीच, कोलकाता में कालीघाट स्थित सीएम ममता बनर्जी के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है. इस बैठक में अभिषेक बनर्जी से ममता आगे की रणनीति पर बातचीत कर रही हैं.

2024-06-04 07:50 GMT

अधीर रंजन चौधरी को झटका, युसुफ पठान से चल रहे पीछे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: बंगाल की बेहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को झटका लगता दिख रहा है। युसुफ पठान कांटे की टक्कर दे रहे हैं। पठान 600 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 07:47 GMT

भाजपा 241 सीटों पर आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर और समाजवादी पार्टी 34 पर आगे चल रही है।

2024-06-04 07:08 GMT

तेलंगाना में आठ सीटों पर भाजपा आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: तेलंगाना में भाजपा का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में सुधरा है। यहां पर भाजपा 8 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 8 सीटों पर आगे चल रही है। हैदराबाद से एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 07:05 GMT

पीएम मोदी 79 हजारों वोटों से आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: यूपी के वाराणसी लोकसभा सीटे से भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के उम्मीदवार एवं पीएम मोदी 79,566 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। यहां के कांग्रेस के अजय राय उम्मीदवार हैं।

2024-06-04 06:59 GMT

बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 5 हजार अंकों से अधिक टूटा

Lok Sabha Election Results 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के जारी हो रहे परिणाम के रुझानों में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सुबह 1900 अंकों की गिरावट के खुले बाजार में इसका सिलसिला बढ़ता जा रहा है। दोपहर 12.25 बजे तक सेसेंक्स 5094.77 अंकों तक लुढ़क गया है। बीएसई का सेसंसेक्स 71,374.01 पर कारोबार कर रहा है।



 


2024-06-04 06:49 GMT

नितिन गडकरी 37 हजारों वोटों से आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा सीट भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। वह अपने प्रतिद्वंदी से 37,863 मतों से आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 06:45 GMT

ओडिशा विधानसभा में बढ़ा उलटफेर, भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

Lok Sabha Election Results 2024 Live: ओडिशा विधानसभा में बड़ा उलटफेर होते हुए दिखाई दे रहा है। राज्य में भाजपा आते हुई दिख रही है। चुनाव आयोग के अभी तक के रुझानों में 147 विधानसभा सीटों में भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी दल बीजेडी 56 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।

Tags:    

Similar News