Lok Sabha Election Results 2024: जनता-जनार्दन का एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताने के लिए धन्यवाद : पीएम मोदी

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-04 10:44 GMT
Live Updates - Page 6
2024-06-04 04:04 GMT

311 सीटों के शुरुझानों भाजपा को मिली ये सीटें

Lok Sabha Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग द्वारा 311 सीटों के लिए जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है और समाजवादी पार्टी 32 सीटों पर आगे चल रही है।

2024-06-04 04:01 GMT

चुनावी परिणामों से सहमा बाजार, सेंसेक्स 1900 अंक लुढ़का

Lok Sabha Election Results 2024 Live: लोकसभा चुनाव के आज नतीजे घोषित किये जा रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए को सरकार बनाने का बहुमत प्राप्त हो गया है। एनडीए को 278 सीटों पर आगे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन 215 सीटों पर आगे है। रुझानों एनडीए और इंडिया गठबंधन के अब कड़ा मुकाबला हो गया है। इन रुझानों का प्रभाव शेयर बाजार में दिखाई दिया है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सेंसेक्स और निफ्टी दो-दो फीसदी गिरावट पर खुला है। सेंसेक्स 1911.49 या 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ 74,557.92 अंकों पर खुला है। इसी तरह निफ्टी 668.20 या 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,595.70 अंकों पर खुला है। इसके बाद लगातार लाल लंग पर कारोबार कर रहा है।

2024-06-04 03:51 GMT

रुझानों में मोदी सरकार बहुमत के करीब

Lok Sabha Election Results 2024 Live: शुरुआती रुझानों में मोदी सरकार को बहुमत मिल गया है। एनडीएन 270 सीटों से पर आगे चल रही है, जबकि विरोध गठबंधन को 199 सीटें मिली है। हालांकि फिर सीटों का आंकड़ा गिर गया। अब एनडीए 268 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया गठबंधन, 214 सीटों पर आगे हो गया है।

2024-06-04 03:43 GMT

निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह 7333 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।




 


2024-06-04 03:32 GMT

रुझानों में एनडीए बहमुत के पास

Lok Sabha Election Results 2024 Live: 454 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इसमें एनडीएन को 259 सीटों पर आगे हैं, जबकि इंडिया 181 सीटों पर आगे बनी हुई है। आए शुरुआती रुझानों में एनडीएन बहुमत के करीब पहुंचा गया है।

2024-06-04 03:30 GMT

जनता से मिले समर्थन पर पूरा भरोसा

Lok Sabha Election Results 2024 Live: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि "मुझे जनता से मिले समर्थन पर पूरा भरोसा है। कल मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी सरकारी अधिकारियों को एक पत्र लिखा है, चुनाव आयोग को भी इसमें खुद को शामिल करना चाहिए। उन्हें भी पत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए और बिना किसी दबाव या डर के अपना काम करना चाहिए।

2024-06-04 03:28 GMT

रुझानों में भाजपा की तगड़ी बढ़त

सुबह 8.52 बजे तक चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 63 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है, आप 5 सीटों पर आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।



 


2024-06-04 03:22 GMT

शाह ने बनाई बड़ी बढ़त

Lok Sabha Election Results 2024 Live: केंद्रीय अमित शाह गुजरात की गांधी नगर सीट पर 80 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 03:17 GMT

एनडीए ने मारी डबर सेंचुरी, ये लोग आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: रुझानों में एनडीए ने डबल सेंचुरी मार दी है। अब तक एनडीए 240 सीटों पर आगे चल रही है। इंडिया गठबंधन 144 सीटों पर आगे चल रहा है। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, नोएडा से महेश शर्मा और नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। मंडी से कंगना रनोट आगे हैं। अमरावती नवनीत रण आगे चल रही हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी पीछे हैं।

2024-06-04 02:59 GMT

राहुल गांधी दोनों सीटों पर आगे

Lok Sabha Election Results 2024 Live: शुरुआती रुझानों में सांसद राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड सीटे से आगे चल रहे हैं। कोटा से ओम बिरला आगे चल रहे हैं। एनडीए 153 सीटों पर आगे है तो वहीं, इंडिया गठबंधन 90 सीटों पर आगे चल रहा है।

Tags:    

Similar News