UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: यूपी में 10 सीटों पर वोटिंग खत्म, सभी सीटों पर 55 प्रतिशत से अधिक मतदान

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत यूपी की 10 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ था। इन सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-05-07 10:00 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत यूपी की 10 सीटों पर आज मतदान हुआ। इन सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल है। सुबह सात बजे से शुरु हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। आज के मतदान के साथ उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं की साख जुड़ी हुई है। यादव कुनबे के तीन सदस्य चुनावी मैदान में हैं। बदायूं से सपा की टिकट से दिग्गज नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं मैनपुरी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। साथ ही फिरोजाबाद सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा एटा से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह की साख भी दांव पर है। 

पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। शाम पांच बजे तक सभी सीटों पर 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए। संभल में सबसे अधिक 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान प्रतिशत आगरा का रहा। आगरा में शाम पांच बजे तक 51.53 प्रतिशत वोट पड़े। अन्य सभी सीटों पर भी मतदान प्रतिशत 50 से ऊपर रहा। पांच बजे तक हाथरस में 54.54 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 54.93 प्रतिशत, एटा में 57.07 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 56.27 प्रतिशत, मैनपुरी में 55.58 प्रतिशत, आंवला में 54.73 प्रतिशत, बरेली में 54.21 प्रतिशत और बदायूं में 52.77 प्रतिशत मतदान हुआ। 

 

Live Updates
2024-05-07 13:57 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: यूपी की सभी दस सीटों पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत-

  1. संभल में सबसे अधिक 61.10 प्रतिशत
  2. हाथरस में 54.54 प्रतिशत
  3. फतेहपुर सीकरी में 54.93 प्रतिशत
  4. एटा में 57.07 प्रतिशत
  5. फिरोजाबाद में 56.27 प्रतिशत
  6. मैनपुरी में 55.58 प्रतिशत
  7. आंवला में 54.73 प्रतिशत
  8. बरेली में 54.21 प्रतिशत
  9. बदायूं में 52.77 प्रतिशत मतदान
  10. आगरा में सबसे कम 51.53 प्रतिशत वोट पड़े

2024-05-07 12:38 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: हाथरस में  पांच बजे तक हुए मतदान का विधानसभावार मतदान प्रतिशत -

हाथरस- 54.32

सादाबाद- 51.11

इगलास- 51.91

छर्रा- 56.01

सिकंद्राराऊ- 54.30


2024-05-07 12:34 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: बदायूं में विधानसभावार मतदान प्रतिशत।

बिल्सी- 52.49

गुन्नौर- 52.52

सहसवान- 52.05

बदायूं- 53.82

बिसौली- 53.01


2024-05-07 12:31 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: संभल लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 61.1 प्रतिशत मतदान हुआ। संभल की 6 विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा।

संभल- 60.27

कुंदरकी- 65.91

असमोली- 63.07

चंदौसी- 53.41

बिलारी- 63.03




2024-05-07 12:26 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: आवंला लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभाओं में पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत।

आंवला- 55.15

शेखूपुर- 54.00

दातागंज- 52.55

बिथरी चैनपुर- 56.45

फरीदपुर- 55.82


2024-05-07 12:20 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: बरेली लोकसभा सीट पर 5 बजे तक 54.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। बरेली के इन विधानसभाओं पांच बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा। 

बरेली- 47.17

बरेली कैंट- 46.62

भोजीपुरा- 61.10

मीरगंज- 59.36

नवाबगंज- 59.89

2024-05-07 12:16 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: उत्तर प्रदेश में हो रहे तीसरे चरण के मतदान में 10 सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में 5 बजे तक 55.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। संभल में सबसे ज्यादा 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं आगरा में मतदान प्रतिशत 51.13 के साथ सबसे कम रहा। 

2024-05-07 11:31 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने निष्पक्ष चुनाव न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता वोट कर रही है लेकिन पुलिस अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन जनता से क्रूरता कर रही है। ये लोग मतदान प्रतिशत बढ़ने नहीं दे रहे हैं। जैसे ही 40% मतदान हुआ तो जो लोग मतदान करने जा रहे थे उन्हें सैफई थाने में बैठा दिया गया। ऐसा कभी नहीं हुआ है। जब सरकार बदलेगी तब इन अधिकारियों को पता चलेगा कि कैसे निष्पक्ष चुनाव होते हैं। हमने आयोग से इनके खिलाफ शिकायत की है।

2024-05-07 10:10 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: यूपी में तीन बजे तक 11.67 प्रतिशत मतदान वोटिंग हुई है।

  1. आगरा में तीन बजे तक 46.67 प्रतिशत वोटिंग हुई।
  2. आंवला में तीन बजे तक 46.75 प्रतिशत मतदान।
  3. बदायूं में तीन बजे तक 45.44 प्रतिशत मतदान।
  4. बरेली में तीन बजे तक 45.96 फीसदी वोटिंग।
  5. एटा में तीन बजे तक 48.93 प्रतिशत मतदान।
  6. फतेहपुर सीकरी में तीन बजे तक 46.18 फीसदी मतदान।
  7. फिरोजबाद में तीन बजे तक 47.80 फीसदी मतदान।
  8. हाथरस में तीन बजे तक 46.63 फीसदी मतदान।
  9. मैनपुरी में तीन बजे तक 46.50 फीसदी मतदान।
  10. संभल में तीन बजे तक 52.24 प्रतिश मतदान।

2024-05-07 09:48 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मैनपुरी लोकसभा के करहल विधानसभा के मैनपुरी ब्लॉक में बूथ संख्या 248 पर भाजपा के लोगों के द्वारा सपा के एजेंट को बाहर निकालकर करवा रहे है पोलिंग डम्प। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

Tags:    

Similar News