इंदौर में अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले-कांग्रेस ने 70 साल तक धारा 370 को अपने बच्चे की तरह पाला

MP News : कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, बोले-मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ कोई नया उद्योग तो नहीं ला पाए। केवल ट्रांसफर इंडस्ट्री शुरू कर पाए।

Update: 2023-07-30 12:49 GMT

MP News : मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इसको लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश में चुनावी मोड में नजर आ रही है। पहले पीएम मोदी तो अब अमित शाह कांग्रेस पर हमला बोल रहे है। रविवार को मध्यप्रदेश के चुनावी अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर में भाजपा के संभागीय सम्मेलन में शिरकत करने के साथ की। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा, मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ कोई नया उद्योग तो नहीं ला पाए। केवल ट्रांसफर इंडस्ट्री शुरू कर पाए। शाह ने कहा कि अब डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी।

यहां हर गांव, हर बूथ में कमल देखने को मिलता है-

गृह मंत्री अमित शाह ने बोले कि पूरे देश मे सबसे अच्छा संगठन मध्यप्रदेश में है। यहां हर गांव, हर बूथ में कमल देखने को मिलता है। आज 2023 के चुनाव की शुरुआत हो गई है। अब हर संभाग में ऐसे सम्मेलन होंगे।

कांग्रेस पर हमला, बोले-70 साल तक धारा 370 को गोद में पाला-

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे, लेकिन पाकिस्तान को घर में घुसकर हमारी सेना ने उनके आतंकियों का सफाया किया। यह प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से 70 साल से धारा 370 को गोदी में पाल रखा था। हमने उस धारा को हटाकर कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा।

कांग्रेस ने सिर्फ पुरानी योजनाएं ठप की-

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस प्रदेश का कबाड़ किया। डेढ़ साल में केंद्र सरकार की योजनाओं को ठप किया। किसान सम्मान निधि नहीं ली। कांग्रेस के समय दलालों और घूसखोरों का सरकार में बोलबाला था।

हमने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया-

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। हम सुशासन के साथ आगे बढ़े हैं। यही कारण है कि विश्व में भारत की साख बढ़ी है। वहीं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वादाखिलाफी की। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, जबकि हमारी सरकार ने जो कहा, वो किया है। सभा में अलग-अलग जिलों से आए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मालवा जीता तो मध्यप्रदेश हम जीत लेंगे। कांग्रेस के सरकार ने हमारे कायकर्ताओं को प्रताड़ित किया। अब हमारा कार्यकर्ता दिल से तैयार है कांग्रेस को चुनाव हराकर बदला लेने के लिए। मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने भी भोपाल में कांग्रेस और विरोधियों पर जमकर हमला बोला था।

Tags:    

Similar News