Rewa News: शिवराज के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा अगला चुनावः कैलाश विजयवर्गीय

Rewa News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा कि अगला विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह के नाम पर ही लड़ा जाएगा।

Update: 2023-04-12 19:51 GMT
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय: Photo- Newstrack

Rewa News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने तमाम राजनीतिक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की और मीडिया से भी रूबरू हुए। कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि भाजपा विन्ध्य से इस बार 100 प्रतिशत सीट जीतेगी।

राहुल गांधी नहीं जानते सावरकर को, इसलिए करते हैं अनर्गल बयानबाजी’

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के रीवा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय अटल कुंज पहुंचे जहां जिले की बैठक को संबोधित किया। इसके बाद वृंदावन गार्डन झिरिया में वरिष्ठ व पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अगामी चुनाव को देखते हुऐ सभी को किसकी क्या जिम्मेदारी होगी, इसका ध्यान रखना होगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछली बार भी विंध्य ने भाजपा का अच्छा साथ दिया था। इस बार भी विंध्य में जो माहौल है, सौ प्रतिशत सीट हम विंध्य से जीतेंगे। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के विंध्य की मांग पर उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर इस बारे में चर्चा करूंगा। उन्होंने वीर सावरकर पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर कहा कि वो या तो वीर सावरकर को जानते नहीं या अंजान बन रहे हैं। उन पर अनर्गल टिप्पणी करना यह दर्शाता है कि राहुल गांधी में कितना अल्प ज्ञान है।

शिवराज के नाम पर कोई दोराय नहीं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा कि अगला विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह के नाम पर ही लड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी सत्ता के शिखर तक पहुंचती है। शिवराज सिंह चौहान ने विकास के जो कार्य किए हैं समाज के हर वर्ग को उसका फायदा मिला है। जिसकी वजह से आम लोगों में उनकी लोकप्रियता बरकरार है। जिसका असर चुनाव में साफ देखने को मिलता है।

Tags:    

Similar News