MP News: नेत्रहीन 40 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, जब बेटे को पता चला; हैवानियत की ऐसी कहानी खौला देगी आपका खून

MP News: लघुसंका के लिए निकली नेत्र बाधित महिला से गांव के ही चार लोगों ने गैंग रेप किया। इसके बाद भाग गए। महिला नें घटना की जानकारी पूणें में रह रहे अपने बेटे को दी। तीन दिन बाद गांव पहुंचे बेटे ने उन्हेल ताने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।

Update: 2023-06-16 11:45 GMT
gang rape with visually impaired woman (Photo-Social Media)

MP News: कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो पूरे देश समाज को कलंकित कर देती हैं, जिससे ये अनुभव हो जाता है कि कलयुग अपने चरम पर है। ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश के उज्जैन में घटित हुई, जहां घर में अकेले रह रही नेत्रहीन लाचार महिला के साथ समूहिक दुष्कर्म किया गया। हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। नेत्रहीन अधेड़ महिला के साथ ये घटना आपका खून खौला देने के लिए कम नहीं है। इतना ही नहीं दरिंदों नें दरिंदगी की सारी हदें पार करने के बाद महिला को छोड़ कर चले गए। पीड़िता इतनी लाचार थी की एफआईआर भी नहीं दर्ज करा पाई। तीन दिन बाद जब उसका बेटा आया तो उसने थाने में जाकर आपबिती सुनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूरी घटना

उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा के अनुसार ग्राम लसूड़ीचौघड़ में रहने वाली 40 वर्षीय नेत्रहीन महिला के साथ उसके गांव में ही रहने वाले चार लोगों नें दरिंदगी की। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों-अंकित, कृष्णा सिंह, कार्तिक और नीलेश भानमता ने लघुसंका के लिए घर से बाहर निकली महिला के साथ 13 जून, 2023 की रात में जबरदस्ती दुष्कर्म किया और भाग गए। पीड़ित महिला नें पूरी घटना की जानकारी पूणें में रह रहे अपने बेटे को दी। सूचना मिलते ही बेटा उन्हेल पहुंचा और अपनी मां को लेकर ताने पहुंचा। शुक्रवार को चारों दरिंदो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी नें बताया की सभी आरोपी फरार हैं। ऐसी ही कुछ घटनाएं हैं जो पूरे समाज को कलंकित कर देती हैं। अकेले रह रही दृष्टीबाधित महिला को अपने ही पड़ोसियों से इतनी गिरी हुई हरकत की बिल्कुल आशा नहीं था। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।

Tags:    

Similar News