MP News: बहू को प्रताड़ित कर रहे बेटे के खिलाफ खड़ी हुई मां, दर्ज कराई एफआईआर

MP News: बहू को प्रताड़ित कर रहे बेटे के खिलाफ मां ने अपने बहू का समर्थन किया और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Update: 2022-10-28 11:08 GMT

FIR। (Social Media)

MP News: भारतीय समाज में सास-बहू के रिश्ते काफी पेचीदा रहे हैं। आए दिन सास-बहू के झगड़े से लेकर अनबन और प्रताड़ना के मामले सामने आते रहते हैं। अगर दोनों के बीच संबंध सहज हों तो उसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है। आपने शायद ही कभी सुना होगा कि किसी मां ने अपने बेटे के विपरीत जाकर किसी बात पर अपनी बहू का साथ दिया हो। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक मां अपने बेटे के खिलाफ बहू के समर्थन में पुलिस के पास पहुंच गई।

ये है मामला

मामला राजधानी के कोलार क्षेत्र का है। यहां एक महिला को शादी के 10 साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ। इस पर महिला का पति उस पर शक करने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोपी की मां ने जब बेटे के बजाय अपने बहू का समर्थन किया और उसकी हरकतों का विरोध किया तो वह अपनी मां के साथ ही गाली-गलौज करने लगा। आखिरकार अपने बेटे के हरकतों से परेशान होकर 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला थाने पहुंच गए और उसके खिलाफ एफआईआर लिखवाई। वह उसे घर से निकालना चाहती है।

पुलिस में रह चुकी है बुजुर्ग महिला

बुजुर्ग महिला पुलिस में रह चुकी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, बहू के माता-पिता नहीं हैं। उसे किसी पादरी ने गोद लिया था। उसका बेटा और बहू इंदौर के अस्पताल में काम करते थे। पादरी की तरफ से बहू का रिश्ता आया। मैंने बहू से पूछा तो उसने हां कर दिया। साल 2012 में दोनों की शादी हो गई। शादी के केछ साल बाद ही दोनों के संबंध खराब हो गए और दोनों झगड़ने लगे। इसके बाद बहू मेरा पास भोपाल आ गई और यहीं रहने लगी।

शादी के 10 साल तक बच्चा नहीं हुआ तो डॉक्टर से जांच करवाई। पता चला कि लड़के में ही कमी है। मैंने कहा कि ईश्वर की मर्जी है। लेकिन मेरा बेटा बच्चा नहीं होने का फ्रस्टेशन बहू पर निकालना शुरू कर दिया। उस पर शक करने लगा। इस पर जब मैंने अपनी बहू का साथ दिया तो वो मुझ से भी गाली-गलौच करने लगा। मैं अपनी बहू का साथ किसी भी हालत में नहीं छोड़ूंगी। मैं धक्के मारकर बेटे को घर से बाहर निकालना चाहती हूं।

पति से तलाक ले चुकी है महिला

बुजुर्ग महिला का व्यक्तिगत जीवन काफी मुश्किलों भरा रहा। अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसे तलाक दे दिया था। अब वो अपने बेटे की हरकत से परेशान है। महिला के तीन बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। बड़े बेटे के बच्चों को महिला ही पाल पोस रही है। कोलार थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

Tags:    

Similar News