Police-Naxal Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारी गईं दो महिला नक्सली, दोनों पर थे 14-14 लाख का रूपये का इनाम

Police-Naxal Encounter: प्रदेश की सीमावर्ती जिले में चलाए गए ऑपरेशन में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है। ये ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे बालाघाट जिले में रात 3 बजे हुआ।

Update: 2023-04-22 11:47 GMT
Police-Naxal Encounter (photo:social media )

Police-Naxal Encounter: मध्य प्रदेश पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश की सीमावर्ती जिले में चलाए गए ऑपरेशन में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है। ये ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे बालाघाट जिले में रात 3 बजे हुआ। पुलिस ने जिन दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है, वे टॉप लेवल की कमांडर थीं। दोनों पर 28 लाख रूपये का इनाम घोषित था।

बालाघाट जिले के एसपी समीर सौरभ ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि कदला के जंगल में कुछ नक्सलियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात 3 बजे के करीब गढ़ी थाना इलाके में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों और से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें दो महिला नक्सली मारी गई।

कौन थी दोनों महिला नक्सली ?

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मुताबिक, पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारी गईं दोनों इनामी महिला नक्सली का नाम सुनीता और सरिता है। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थीं, वर्तमान में वह विस्तार दलम में काम कर रही थी। वह कई नक्सली हमलों में शामिल रही थी। उस पर 14 लाख रूपये का इनाम घोषित था।

वहीं सरिता नक्सली कमांडर कबीर की गार्ड रह चुकी थी। वह नक्सलियों की एक ईकाई खटिया मोचम दलम में भी रही थी। वर्तमान में वह भी सुनीता के साथ विस्तार दलम में काम कर रही थी। उसका भी नाम कई नक्सल हमलों में आ चुका है। उस पर भी 14 लाख रूपये का इनाम घोषित था।

हथियार और नक्सल साहित्य बरामद

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दोनों महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। उनके पास से हथियार और गोलियों के साथ – साथ नक्सल साहित्य भी मिले हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस ऑपरेशन के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर के जंगल में सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों की टीम ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया था। जिसमें कई नक्सली मारे गए थे और जवानों की गोली से जख्मी भी हुए थे। मार्च 2023 में हुए इस ऑपरेशन में नक्सिलयों के बस्तर डिवीजन कैंप को बुरी तरह से नष्ट कर दिया था।

Tags:    

Similar News