MP News: मवेशियों से फसल बचाने को रतजगा कर रहे किसान, अन्नदाताओं में भारी आक्रोश

Rewa: मवेशियों से फसल बचाने के लिए किसान खेतों में रतजगा कर रहे हैं। क्षेत्र में गोशाला होने के बाद भी किसानों की परेशानी कम नहीं है। इससे अन्नदाताओं में आक्रोश है।

Update: 2022-10-26 12:54 GMT

MP News: मवेशियों से फसल बचाने को रतजगा कर रहे किसान

MP News: रीवा जिले से है जहां अन्ना मवेशी किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर पानी फेर रहे हैं। उपज सुरक्षित घर ले जाने के लिए किसान खेतों में रतजगा कर रहे हैं। क्षेत्र में गोशाला होने के बाद भी किसानों की परेशानी कम नहीं है। इससे अन्नदाताओं में आक्रोश है। 

क्षेत्र में करीब 600 से अधिक अन्ना मवेशी

क्षेत्र में करीब 600 से अधिक अन्ना मवेशियों का झुंड दिन रात किसानों की बोई हुई फसलों को पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। इन अन्ना मवेशियों के झुंड से किसान इतना परेशान हैं कि किसान फसल बचाने के लिए दिन-रात खेत पर रखवाली कर रहे हैं, फिर भी वह अपनी फसलों को बचा नहीं पा रहे हैं। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी क्षेत्र के किसानों को अन्ना समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही है। आए दिन अन्ना मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इस वक्त क्षेत्र की अधिकांश गोशालाएं बंद हैं।

अन्ना मवेशियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान: किसान

गूढ़ विधान सभा के किसानों ने बताया कि इस समय धान कि फसल तैयार हो गया हैं पर अन्ना मवेशियों का झुंड खेत में घुसकर खड़ी हुई फसलों को पैरों से रौंद कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। गूढ़ के किसानों का कहना है कि दिन रात रखवाली कर रहे हैं, जरा सा मौका पाकर अन्ना मवेशियों का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को तहस नहस कर रहे हैं।

भीषण ठंड में किसान खेतों में कर रहे रतजगा

अन्ना मवेशी किसानों की मेहनत और लागत दोनों पर पानी फेर रहे हैं। उपज सुरक्षित घर ले जाने के लिए भीषण ठंड में किसान खेतों में रतजगा कर रहे हैं। क्षेत्र में गौशाला होने के बाद भी किसानों की परेशानी कम नहीं है। इससे अन्नदाताओं में आक्रोश है। नील गायों से अभी तक किसान परेशान थे, लेकिन अब दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है।

Tags:    

Similar News