MP news: रॉयल राजपूत संगठन ने नशा मुक्त अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली, पुलिस व प्रशासन ने दिखाई हरि झंडी

MP News: रॉयल राजपूत संगठन रीवा द्वारा कलेक्टर रीवा मनोज कुमार पुष्प और पुलिस अधीक्षक रीवा नवनीत भसीन द्वारा नशा मुक्त अभियान को लेकर रैली निकाली।

Update: 2022-11-08 17:15 GMT

रॉयल राजपूत संगठन ने निकाली जागरूकता रैली,

MP News: रॉयल राजपूत संगठन रीवा (Royal Rajput organization) द्वारा कलेक्टर रीवा मनोज कुमार पुष्प (Collector Rewa Manoj Kumar Pushp) और पुलिस अधीक्षक रीवा नवनीत भसीन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान का समर्थन करते हुए उनके इस अभियान का सहयोग करते हुए विवेकानंद पार्क रीवा में सैकड़ों की संख्या मे चार पहिया वाहन, डीजे और दो पहिया वाहन के साथ नशा मुक्ति जनचेतना रैली निकाल कर रीवा वासियों को यह संदेश दिया कि आप सभी नशे का त्याग करें तथा आप के परिवार में और आस पास रहने वाले लोग जो नशा करते हैं, उन्हें भी नशा त्याग करने मे सहायता करें, क्योंकि ये मुहिम सिर्फ कलेक्टर या पुलिस अधीक्षक की नही है, बल्कि ये मुहिम आम जन की होनी चाहिए क्योंकि नशा उस व्यक्ति को तो आर्थिक सामाजिक शारीरिक रूप से बर्बाद करता है जो नशा करता है बल्कि उसके पूरे परिवार और पूरी पीढ़ी को बर्बाद करता है।

स्वयंवर विवाह घर रीवा में हुआ कार्यक्रम का समापन

रैली को हरी झंडी देने के लिए खुद अपर कलेक्टर रीवा शैलेन्द्र सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा उपस्थित रहें। कार्यक्रम का समापन स्वयंवर विवाह घर रीवा में हुआ, जहां पर रॉयल राजपूत संघठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगो ने नशा ना करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित

रॉयल राजपूत संगठन रीवा के जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह उर्फ मोनू , ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिव सिंह तोमर, संभाग उपाध्यक्ष गौरव सिंह कर्चुली,जिला मंत्री आशू सिंह सिलपरा नगर महासचिव दिव्यांश सिंह बघेल,जिला मीडिया प्रभारी शिखर सिंह, टीआरएस कॉलेज के रॉयल राजपूत के अध्यक्ष अंकित सिंह, सगरा मंडल के उपाध्यक्ष पंकज सिंह बनाए गए, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सत्रुधन सिंह, देवेंद्र सिंह महाराजा ग्रुप, गुड्डू सिंह, विजय सिंह मनोज सिंह, सहेंद्र सिंह, कार्यक्रम कलेक्टर रीवा और एसपी रीवा द्वारा आह्वान पर संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह संजू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह परिहार (शेरा सिंह) बृजेश सिंह पिंकू, रिल्लु, प्रशांत सिंहअनिल सिंह , सौरभ सिंह ललित सिंह निशांत सिंह रिमी सिंह सहित सैकड़ों लोग सामिल रहे, अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार (शेरा सिंह) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रॉयल राजपूत संगठन इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News